बॉलीवुड के एक्शन और डांसिंग हीरो कहे जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ की झोली में कई सारी फ़िल्में है । बैक-टू-बैक हिट देने वाले टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपने आदर्श ॠतिक रोशन के साथ आगामी एक्शन ड्रामा फ़िल्म वॉर में एक नए एक्शन अवतार में दिखाई देंगे । और अब टाइगर श्रॉफ की एक और अटकी हुई फ़िल्म रैम्बो को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है ।

टाइगर श्रॉफ की रैम्बो अगले साल शुरू होगी
टाइगर की आगामी फ़िल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया है कि रैम्बो की शूटिंग अगले साल 2020 मार्च में शुरू होगी । उन्होंने खुलासा किया यह फ़िल्म आज के समय पर बेस्ड होगी । बता दें कि टाइगर की रैम्बो को भी सिद्धार्थ आनंद ही डायरेक्ट करने वाले है । बता दें कि दो साल पहले कान फिल्म फेस्टिवल में सिद्धार्थ ने टाइगर के साथ रैम्बो फ़िल्म का ऐलान किया था ।
बता दें, यह फिल्म सिलवेस्टर स्टेलोन की क्लासिक फिल्म रैम्बो का हिंदी रीमेक है और उस वक्त टाइगर का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था पहले इस फिल्म को पिछले साल ही रिलीज होना था लेकिन डायरेक्टर और ऐक्टर के ही एक दूसरे प्रॉजेक्ट के कारण रैम्बो को रोक दिया गया ।
यह भी पढ़ें : VIDEO: टाइगर श्रॉफ की ये 'मॉर्निंग जॉगिंग' कोई आम जॉगिंग नहीं है, यकीन न हो तो खुद देख लो !
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी टाइगर की वॉर की बात करें तो यह फ़िल्म इसी साल 2, अक्टूबर को गांधी जयंति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















