बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म ड्रीम गर्ल को प्रमोट करने में बिजी है । इस फ़िल्म में उनके साथ नेशनल अवॉर्ड विनर आयुष्मान खुराना नजर आएंगे । क्या आपको पता है कि, प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों से पॉपुलर हुई नुसरत भरूचा को ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए भी शॉर्ट लिस्ट किया गया था ।

नुसरत भरूचा अपनी 'खूबसूरती' के कारण इस ऑस्कर विनिंग फ़िल्म के लिए हुईं रिजेक्ट

नुसरत भरूचा को उनके लुक्स की वजह से नहीं मिला रोल

दरअसल, स्लमडॉग मिलियनेयर के डायरेक्टर डैनी बॉयल ने नुसरत को फिल्म में लतिका के किरदार के शॉर्ट लिस्ट किया था और नुसरत ने फिल्म में लतिका के कैरक्टर के लिए ऑडिशंस भी दिए थे । हालांकि बाद में यह रोल फ्रीडा पिंटो को मिल गया । हालांकि यह नहीं पता चला है कि यह रोल नुसरत को क्यों नहीं मिला लेकिन ऐसा माना जाता है कि उनके जरूरत से ज्यादा गुड लुक्स इस किरदार के लिए ठीक नहीं थे ।

यह भी पढ़ें : GQ के कवर के लिए नुसरत भरूचा ने कराया सबसे बोल्ड फ़ोटोशूट !

मीडिया से बात करते हुए नुसरत ने बताया था कि फिल्म के मेकर्स को लगा कि उनके गुड लुक्स और खूबसूरती एक स्लम में रहने वाली लड़की जैसे नहीं थे । मेकर्स को लगा था कि चार्मिंग फीचर्स की वजह से नुशरत स्लम एरिया गर्ल की कैटेगरी में फिट नहीं बैठ पाएंगी । और फ़िर इसलिए ये रोल नुसरत की जगह फ़्रिडा पिंटो को दे दिया गया । बता दें, स्लमडॉग मिलेनियर को 8 कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे ।