टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर एक बार फ़िर अपनी हिट फ़्रैंचाइजी बागी की तीसरी किश्त, बागी 3 में साथ नजर आने वाले है । साजिड नाडियाडवाला की बागी 3 हैरतअंगेज एक्शन और डांस से भरपूर होगी और इसमें एक बार फ़िर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आएगी । मेकर्स इस फ़िल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए वह इसमें बागी के ही एक लोकप्रिय गाने 'छम छम; को नए वर्जन में पेश करने वाले है ।

बागी 3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर पर फ़िल्माया जाएगा ये गाना
टाइगर और श्रद्धा बारिश के लोकप्रिय गीत, 'छम छम' को अपनी आगामी फ़िल्म बागी 3, में रिक्रिएट करेंगे । मेकर्स ने इस गाने को रिक्रिएट करने का फ़ैसला इसलिए किया क्योंकि यह बागी फ़्रैंचाइजी की पहली किश्त का एक अहम गाना था और काफ़ी लोकप्रिय भी हुआ था । बता दें कि जहां बागी में टाइगर के अपोजिट श्रद्दा नजर आईं थी वहीं बागी 2, में टाइगर के अपोजिट दिशा पटनी नजर आई थी ।
बागी 3, में एक बार फ़िर टाइगर के अपोजिट श्रद्धा को कास्ट किया गया । इससे टाइगर काफ़ी खुशि हुए और उन्होंने बागी फ़्रैंचाइजी में एक बार फ़िर श्रद्धा के वापस आने की खुशी जताई और लिखा, , “Welcome back Shraddha Kapoor, baarish maybe.” बता दें कि बागी का ऑरिजनल गाना मीट ब्रदर्स ने क्रिएट किया था और मोनाली ठाकुर ने इसे अपनी आवाज दी थी ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED! बागी 3 में टाइगर श्रॉफ़ के अपोजिट नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, इस दिन से शुरू करेंगी शूटिंग
ऐसा लगता है कि बागी 3, अपनी पिछली किश्त बागी 2 से भी बड़ी होने वाली है । अहमद खान द्दारा निर्देशित बागी 3 को साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है । इस फ़िल्म की शूटिंग मई 2019 से शुरू हो जाएगी । टाइगर के एक्शन और से भरपूर यह फ़िल्म 6, मार्च 2020 में रिलीज होगी ।
















