पिछली बार रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण फ़िल्ममेकर इम्यियाज अली की फ़िल्म तमाशा में साथ नजर आए थे । हालांकि ये फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने एक बार फ़िर दर्शकों के दिल में जगह बना ली । जैसा की सभी को पता है कि रणबीर और दीपिका एक दूसरे को किसी समय में डेट करते थे लेकिन फ़िर दोनों के रास्ते अलग हो गए जहां वर्तमान में रणबीर कपूर का नाम आलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है वहीं दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी रचा ली । लेकिन अब इतने समय बाद रणबीर और दीपिका फ़िर से साथ आए हैं ।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक विज्ञापन के लिए साथ आए
जी हां,रणबीर और दीपिका किसी फ़िल्म के लिए नहीं बल्कि एक विज्ञापन के लिए साथ आए है । पिछले कई दिनों से दोनों के साथ आने की खबरें जोर पकड़ रही थी लेकिन कुछ साफ़ नहीं हो रहा था कि वो कौनसा प्रोजेक्ट है । लेकिन अब इसका राज खुल गया है । रणबीर और दीपिका एशियन पेंट्स रोऊयल हेल्थ शील्ड के विज्ञापन के लिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए है । भले ही दोनों की पर्सनल लाइफ़ अब अलग-अलग हो गई हो लेकिन दोनों आज भी एक अच्छे दोस्त है ये इस विज्ञापन में उनकी ट्यूनिंग को देखकर लगा ।
यह भी पढ़ें : BLOCKBUSTER : गर्लफ़्रेंड्स के सामने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने दिखाया 'ब्रोमांस'
प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो, जहां रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे वहीं दीपिका भी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी को उनकी बायोपिक फ़िल्म छपाक में प्ले करती हुई नजर आएंगी ।
















