टाइगर श्रॉफ, जो अपनी हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फ़िल्म वॉर की अपार सफ़लता से बेहद खुश हैं,इन दिनों अपनी एक और एक्शन पैक्ड फ़िल्म बागी 3 की शूटिंग में बिजी है । ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर ने महज चंद दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया । वॉर में टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन को देख अब उनकी आगामी फ़िल्म बागी 3 के लिए उनके एक्शन लेवल को और ज्यादा बढ़ाने पर काम किया जा रहा है ।

टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन इमेज के साथ खुश हैं
अपने बेमिसाल डांस, एक्शन और अभिनय से सभी के दिल पर राज करने वाले टाइगर फ़िल्मों को लेकर अपनी पसंद को लेकर बहुत आश्वस्त हैं । उनका कहना है कि दर्शक उन्हें एक्शन अवतार में ज्यादा पसंद करते है । यदि वह कोई अलग शैली की फ़िल्म करते भी है तो लोग उन्हें पसंद नहीं करते इसका जीता-जागता उदाहरण स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 है । हालांकि करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 ने अपनी लागात वसूल ली थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक इसे उतनी सफ़लता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए ।
टाइगर को लगता है कि आज के दौर के अभिनेताओं से उनकी कोई प्रतियोगिता नहीं है । क्योंकि उन्हें लगता है कि वह रणवीर और वरुण धवन की तरह कॉमेडी शैली की फ़िल्में नहीं कर सकते । टाइगर को लगता है कि जिस तरह की फ़िल्में वह साइन करते हैं उसमें उनकी एक्शन योग्यता निकल कर सामने आती है ।
यह भी पढ़ें : Baaghi 3: वॉर के एक्शन को देख बागी 3 के लिए टाइगर श्रॉफ का एक्शन लेवल और हाई होगा
टाइगर की बागी 3 की बात करें तो, साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म बागी 3 को अहमद खान द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । यह फ़िल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















