सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बेहद बिजी चल रहे है । बैक-टू-बैक काम कर रहे है सलमान खान ने हाल ही में दबंग 3 की शूटिंग खत्म की । इन दिनों सलमान टीवी के रिएल्टी शो, बिग बॉस 13 को होस्ट भी करते हुए नजर आ रहे है । इसके अलावा इन दिनों वह अपनी आगामी फ़िल्म, जो कि ईद 2020 में रिलीज होगी, की तैयारी में भी बिजी है । साल 2020 में ईद के दौरान रिलीज होने वाली सलमान खान की फ़िल्म का नाम है, राधे : इंडियाज मोस्ट वॉंटेंड कॉप, है ।

BREAKING: सलमान खान की ईद 2020 में रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे : इंडियाज मोस्ट वॉंटेंड कॉप की शूटिंग दबंग 3 की रिलीज से पहले होगी शुरू, ये है पूरी डिटेल !

सलमान खान राधे : इंडियाज मोस्ट वॉंटेंड कॉप की शूटिंग नवंबर से शुरू करेंगे

फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया है, ''राधे के लिए स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और प्री-प्रोडक्शन काम पूरे जोश के साथ चल रहा है । निर्देशक प्रभु देवा बड़े पैमाने पर दबंग 3 के पोस्ट-प्रोडक्शन के साथ-साथ इस फ़िल्म के लिए काम कर रहे है । दबंग 3 के रिलीज होने से पहले सलमान और प्रभु देवा राधे : इंडियाज मोस्ट वॉंटेंड कॉप की शूटिंग शुरू कर देंगे । राधे : इंडियाज मोस्ट वॉंटेंड कॉप की शूटिंग 4 नवंबर से मुंबई में होगी ।''

शुरूआती खबरों में कहा गया था कि इस फ़िल्म का नाम राधे है । इस पर सूत्र ने बताया कि, ''हां लेकिन फ़िल्म के निर्माता सोहेल खान ने राधे : इंडियाज मोस्ट वॉंटेंड कॉप के नाम को ही रजिस्टर करवाया था । यह फ़िल्म के प्लॉट के हिसाब से मेल खाता है ।'' आपको बता दें कि यह फ़िल्म कोरियन ड्रामा फ़िल्म The Outlaws का हिंदी रीमेक है ।

2_BREAKING-Salman-Khan’s-Eid-2020-release-Radhe-Indias-Most-Wanted-Cop-to-go-on-floors-on-November-4

कल हम अपनी खबर को लेकर और आश्वस्त हो गए जब छायाकार अय्यंका बोस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईद के लिए फ़िल्म लॉक की खबर पोस्ट की । इस पोस्ट का कैप्शन है- , ‘Locked n loaded !! Any guesses which film?? Hint: Eid !’ कुछ ही समय में राधे ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा! संयोग से, अय्यंका बोस ने 2014 और 2018 की ईद रिलीज़, किक और रेस 3 में पहले भी सलमान खान के साथ काम किया है ।

यह भी पढ़ें : 2020 की ईद के लिए राधे को ही तैयार कर रहे हैं सलमान खान, वेटरन नहीं इस कोरियन फ़िल्म का रीमेक है राधे !

सलमान की ईद 2020 की इस फ़िल्म को लेकर जल्द ही घोषणा हो जाएगी । सूत्र ने संकेत दिया कि फ़िल्म की घोषणा के साथ बाकी की स्टार कास्ट का भी ऐलान कर दिया जाएगा ।''