The-grandness

भव्यता के हर सिरे को छूती संजय लीला भंसाली की फ़िल्में यदि ऐतिहासिक कहानी पर बेस्ड हैं तो, फ़िल्म का सेट किसी भव्य प्रदर्शनी/ दृश्य से कम नहीं होगा । बाजीराव मस्तानी के बाद, अब रानी पद्मावती, जिसमें अमीर राजपूत संस्कृति को दर्शाया जाएगा, में एक स्पेशल 'घूमर' नृत्य होगा, जो कि राजस्थान की एक पारंपरिक नृत्य शैली है ।

हमने सुना है कि, इस गीत के सेट में चित्तौड़गढ़ किले के शानदार अंदरूनी भाग को शामिल किया जाएगा, और इसे बनाने में करीब 40 दिन लग गए । प्रामाणिकता को बनाए रखने के लिए, फ़िल्म के मेकर्स राजस्थानी पेंटिंग़्स जैसी हर डिटेल और भव्य तैयारियां पर नजर रख रहे हैं और तकरीबन 40 दीपक इस गाने का हिस्सा होंगे । फ़िल्म की टीम को इन्हें जुटाने में दो दिन लग गए । फ़िल्म में दीपिका पादुकोण पर फ़िल्माए जाने वाले घूमर नृत्य की बात करें तो, पेशेवर नर्तक, फ़ायर नर्तक, जयपुर से- किशनगढ़ और तेरहथाली संगीतकार इस गाने का एक हिस्सा होंगे ।

असल में, कहा तो ये भी जा रहा है कि, दीपिका पादुकोण, जो फ़िल्म में रानी पद्मावती का किरदार अदा कर रही हैं, पर फ़िल्माया जाने वाला यह घूमर गीत पहला शूट होगा, और दीपिका इसके लिए कड़ी तैयारियों में जुट गईं हैं । दीपिका फ़िल्म में रानी पद्मावती बनीं है, और शाहिद कपूर राजा रावल के किरदार में और पद्मावती के पति राजा रावल के किरदार में हैं । वहीं दूसरी तरफ़ रणवीर सिंह अलाऊद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे ।

रानी पद्मावती के लिए अलाउद्दीन के जुनून पर बेस्ड संजय लीला भंसाली की रानी पद्मावती एक एपिक रोमांस ड्रामा फ़िल्म है, जो कि अगले साल 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।