Arjun-Kapoor-1

अर्जुन जल्द ही अपनी आगामी कॉमेडी फ़िल्म मुबारका में डबल रोल में नजर आएंगे और इसी बीच अर्जुन ने एक और फ़िल्म साइन की है । कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर पहली बार एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे ।

यदि सब कुछ ठीक रहा तो, अर्जुन पहली बार निर्देशक दिबाकर बनर्जी की आगामी फ़िल्म में नजर आएंगे, जिसमें वह एक हरियाणवी पुलिस का किरदार निभाएंगे । हालांकि हमने सुना है कि अर्जुन का इस पर हस्ताक्षर करना अभी तक बाकी है । वहीं दूसरी तरफ़ यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन के साथ इसमें दो और अभिनेता मुख्य कलाकार की भूमिका निभाएंगे । हालांकि फ़िल्म से जुड़ी सभी जानकारी फ़िलहाल गुप्त रखी जा रही है ।

वैसे तो अर्जुन ने कुछ गहन भूमिकाएं निभाईं हैं, लेकिन इस बार अर्जुन ने पूरी तरह से डार्क थ्रिलर शैली की फ़िल्म करने का फ़ैसला किया । उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर बेस्ड इस फ़िल्म का शूटिंग शेड्यूल महज 60 दिनों का होगा । अभी तक यह ही सुनने में आया है कि फ़िल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज मेम ही है और दिबाकर इसके फ़ाइनल ड्राफ़्ट पर काम कर रहे हैं ।

कथित तौर पर, इस अनाम फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू होगी जब अर्जुन मुबारका की शूटिंग खत्म कर देंगे ।