
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान से हाल ही में किसी अनजान व्यक्ति ने कुछ ही मिनटों में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 19 ट्रांजेक्शन कर ढेरा सारा पैसा लूट लिया ।
शुक्रवार के दिन, जब सोनी राजदान अपनी बड़ी बेटी शाहीन भट्त के साथ बाहर गईं थी, तब उन्हें कुछ ही मिनटों में उनके क्रेडिट कार्ड से 19 ट्रांजेक्शन के मैसेज आए । सोनी राजदान के अनुसार, उस क्रेडिट कार्ड को वह ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करतीं और वह या तो पर्स में रखा रहता है या लॉकर में बंद रहता है । वह दूसरे कार्ड से ही अपने सभी ट्रांजेक्शन करती हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं अपनी बेटी शाहीन के साथ साउथ मुंबई में थी तब मुझे ओटीपी का मैसेज आया । मुझे लगा ये कोई पुराना मैसेज होगा जो फिर से आ गया होगा । कुछ ही सेकंड में मेरे फोन पर बहुत से मैसेज्स आने लगे । बैंक ने जल्दी मेरा कार्ड ब्लॉक दिया और मुझे आश्वासन दिया कि मुझे इन सब के लिए पेमेंट नहीं करना होगा । लेकिन अब मैं बहुत डरी हुई हूं. क्या होता अगर मैं उन मैसेज्स को नहीं देखती । मैं अब तक लूट गई होती ।'
सोनी ने अंतिम बार अपना कार्ड सिंगापुर एयरपोर्ट पर यूज किया था । वो अब पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाने वाली हैं ।
















