
कुछ दिन पहले, हमने आपको खबर दी थी की अक्षय कुमार और तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म नाम शबाना की शूटिंग में व्यस्त हैं जबकि अक्षय कुमार का इस फ़िल्म में एक छोटा सा रोल होगा । तापसी पन्नू की आगामी फ़िल्म नाम शबाना दर असल पिछली हिट फ़िल्म बेबी का प्रीक्वल है । इस फ़िल्म में तापसी पहले से भी ज्यादा खतरनाक स्टंट करती हुईं नजर आएंगी । फ़िल्म में अपने रोल को और भी असरदार बनाने के लिए निर्देशक नीरज पांडे ने तापसी के लिए एक फ्रांसीसी स्टंट निर्देशक सिरिल राफ़ेली को चुना है ।
फ़िल्म नाम शबाना में तापसी पन्नू एक अंडरकवर एजेंट का किरदार अदा कर रही हैं । तापसी इसके लिए बड़े पैमाने पर स्टंट की ट्रेनिंग ले रही है और बड़ी सफाई से दुरुस्तता के साथ उनके स्टंट को सुसज्जित किया जा रहा है । बेबी के लिए, तापसी ने एमएमए सीखा था और कुछ अन्य टेक्नीक भी सीखी थीं, भले ही यह एक विशेष उपस्थिति में सीखा,लेकिन उसकी वजह से तापसी को खूब सराहना मिली । नाम शबाना पूरी तरह से तापसी पन्नू के किरदार पर आधारित है । इसलिए उन्हें मार्शल आर्ट जैसे एमएमए और सीखनी पड़ी और थोड़ी सी आइकिडो । इसके लिए तापसि ने दो महीने की ट्रेनिंग भी ली और प्रसिद्द हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर सिरिल राफ़ेली ने उन्हें फ़िल्म के सेट पर इसकी ट्रेनिंग दी । तापसी से सिरिल ने एक से बढ़कर एक एक्शन सीन करवाये है जिसे दर्शक देखेंगे और सराहगे । सिरिल कई बॉल्कबस्टार फ़िल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं जिसमें शामिल है, द इनक्रेडिबल हंक, ब्रदरहुड ऑफ द वॉल्फ, द ट्रांसफार्मर और कई अन्य ।
जब तापसी से उनके साथ काम के अनुभव के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा, “वह बहुत कट्टर स्टंट-मैन है । वह कठिन से कठिन एक्शन सीन को भी आसान बना देते हैं । वह न केवल अच्छे स्टंट निर्देशक हैं बल्कि एक अच्छे स्टंट टीचर भी हैं । ये बात उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कैसे व्यक्ति को मानसिक तौर पर प्रेरित किया जाए जो अधिक प्रभावी ढंग से स्टंट करने के लिए मदद करता है । उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है ।”
















