aditiii

खूबसूरत अभिनेत्री अदिति राव हैदरी फ़िल्ममेकर मनिरत्नम के साथ उनकी तमिल फ़िल्म कतरु वेलियादी में काम करने के बाद अब संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक पारियड ड्रामा फ़िल्म रानी पद्मावती में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में अदिति रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार अदा करेंगी ।

अदिति का भंसाली की बड़े बजट वाली फ़िल्म में होने में दिलचस्प बात ये है कि अदिति को ये रोल जया बच्चन की वजह से मिला ।

सूत्र के मुताबिक, काफ़ी समय से, जया जी को लगता था कि अदिति में बहुत क्षमता है । उसकी आंखे बेहद अर्थपूर्ण और काफ़ी गंभीर है । उसके चेहरे पर एक नूर है । जया जी ने ये सब एक दोस्त को बताया । फ़िर उसके बाद उन्होंने भंसाली से अदिति को कास्ट करने के लिए गुजारिश की ।

संजय, जो जया बच्चन की राय का बहुत सम्मान करते हैं, ने जया की सिफ़ारिश पर अदिति को फ़िल्म में रणवीर सिंह की पत्नि के किरदार के लिए बुलावा भेजा ।