34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में बीते हफ़्ते आई फ़ाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाई थी, इसलिए दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई । सुशांत सुसाइड मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस के पास अब अभिनेता की विसरा रिपोर्ट भी आ गई है । बता दें कि, विसरा रिपोर्ट में मृतक के पेट के भीतर से सैंपल लिए जाते हैं ताकि पता चल सके कि उसमें कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं है । इस रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है ।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस को उनके शरीर में नहीं मिला कोई नशीला या जहरीला पदार्थ, विसरा रिपोर्ट में हुआ साबित

सुशांत सिंह राजपूत की मौत दम घुटने से हुई है

सुशांत के पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा के सैंपल मुंबई के जेजे हॉस्पिटल भेजे गए थे । मंगलवार शाम को आई विसरा रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के शरीर में कोई भी नशीला या जहरीला पदार्थ नहीं पाया गया है । इससे पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी कहा गया था कि सुशांत की मौत दम घुटने से हुई है और उनके शरीर पर कहीं भी कोई स्ट्रगल के मार्क्स नहीं हैं । इसी आधार पर मुंबई पुलिस ने भी माना है कि यह पूरी तरह एक आत्महत्या का मामला है ।

यह पूरी तरह एक आत्महत्या का मामला है

सुशांत की फ़ाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले पांच डॉक्टर्स की टीम ने विश्लेषण कर बताया था कि सुशांत की मौत से पहले उनकी बॉडी पर किसी भी संघर्ष का कोई संकेत नहीं मिला है और न ही उनके नाखूनों से कुछ मिला है । इसलिए यह पूरी तरह एक आत्महत्या का मामला है ।

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर में फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुशांत की आत्महत्या से हर कोई परेशान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया । सुशांत की आत्महत्या अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई हैं । इन्हीं अनसुलझे सवालों को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी हैं । सुशांत सुसाइड मामले में पुलिस अभिनेता से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर रही है । अभी तक 28 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है ।

यह भी पढ़ें : राजकुमार हिरानी ने सुशांत सिंह राजपूत से किया वादा तोड़ा, संजू में सुशांत की जगह किया रणबीर कपूर को साइन ?

वर्क फ़्रंट की बात करें तो सुशांत की आखिरी फ़िल्म दिल बेचारा डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होगी । इस फ़िल्म में सुशांत के अपोजिट संजना सांघी न अजर आएंगी ।