34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे, इस सच्चाई को स्वीकार करना उनके फ़ैंस के लिए तो मुश्किल है ही, लेकिन उनके परिवार के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल है । 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । कहा जा रहा है कि सुशांत पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे इसीके चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया । सुशांत के आक्समिक निधन से उनका परिवार टूट सा गया है । अपने बेटे को खो देने का गम सुशांत के पिता केके सिंह के लिए सदमे में की तरह है ।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने किया कन्फ़र्म, 2021 की शुरूआत में शादी की प्लानिंग की थी

सुशांत सिंह राजपूत कर रहे थे शादी की प्लानिंग

सुशांत के निधन के बाद से उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं । उन्हीं में से एक है अभिनेता की शादी की, जिसमें कहा जा रहा है कि सुशांत जल्द ही शादी करने वाले थे । और अब सुशांत की शादी की खबर को लेकर उनके पिता ने भी बात की । अपने बेटे की यादों में खोए सुशांत के पिता ने हाल ही में एक चैनल से बातचीत में बताया कि सुशांत साल 2021 की शुरूआत में शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे ।

लड़की का नाम नहीं बताया था

सुशांत के पिता ने कहा कि, उसने अपनी शादी को लेकर उनसे बात की थी । सुशांत ने कहा था कि अभी तो कोरोना है उसके बाद उनकी एक फ़िल्म आ रही है, उसके बाद ही देखते हैं । सुशांत ने अपने पिता से फ़रवरी-मार्च 2021 में शादी करने की बात कही थी । उनके पिता ने आगे बताया कि सुशांत किस लड़की से शादी करने वाला था, ये उसने नहीं बताया ।

सुशांत के पिता रिया चक्रवर्ती को नहीं जानते

सुशांत के पिता ने कहा कि वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानते बल्कि अंकिता लोखंडे के बारें में जानते थे, क्योंकि वह न केवल मुंबई बल्कि पटना में भी उनसे मिलने आई थी । उन्होंने यह भी कहा कि वह कृति सैनन से मिले, जो सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान मिली थीं ।

सुशांत के पिता ने ये भी बताया कि, बचपन में सुशांत काफी खुलकर बात करता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह एकांत और शांत रहने लगा था । पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में ऐसा क्या हुआ जो उसने नहीं बताया ।

यह भी पढ़ें : राजकुमार हिरानी ने सुशांत सिंह राजपूत से किया वादा तोड़ा, संजू में सुशांत की जगह किया रणबीर कपूर को साइन ?

बता दें कि सुशांत की फ़ैमिली सुसाइड की खबर सुनने के बाद तुरंत पटना से मुंबई आई और मुंबई के श्मशान घाट में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया । इसके बाद सुशांत की पूरी फ़ैमिली पटना रवाना हो गई जहां पहले सुशांत का अस्थि विसर्जन किया गया उसके बाद पटना में ही सुशांत की प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें भोजपुरी कलाकारों सहित कई मंत्री भी शामिल हुए ।