जहां एक तरफ़ आलिया भट्ट के साउथ फ़ैंस उन्हें बाहुबली फ़ेम एस एस राजामौली की आगामी फ़िल्म RRR में देखेने के लिए उत्साहित हैं, वहीं पिछले कई दिनों से कुछ मीडिया महकमों से खबरें आईं कि आलिया भट्ट ने RRR को छोड़ने का फ़ैसला किया है । इन खबरों का दावा है कि डेट्स इश्यू के चलते आलिया भट्ट ने ये फ़ैसला लिया है ।

आलिया भट्ट ने नहीं छोड़ी एसएस राजामौली की RRR,जल्द से जल्द शुरू करना चाहती हैं शूटिंग

आलिया भट्ट जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करेंगी

लेकिन आलिया के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है । सूत्र ने बताया, “ये न्यूज आई कहां से । क्या ऐसा कोई है जो राजामौली की फ़िल्म में आलिया को रिप्लेस कर सकता है / सही मायने में तो आलिया लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रही हैं और उसके बाद ही अपनी डेट्स पर काम करेंगी । राजामौली और आलिया, लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं और जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करने की संभावनाओं को तलाश रहे है ।”

यह भी पढ़ें : संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के आलीशान सेट पर रिक्रिएट किया 1950-60 का दौर, कोरोनावायरस ने रोकी शूटिंग

आलिया अपनी जेनरेशन की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी लॉकडाउन से पहले तीन फ़िल्में अंडरप्रोडक्शन हैं । जिसमें से एक है संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, दूसरी एस एस राजामौली की आर आर आर और तीसरी उनके पापा महेश भट्ट की सड़क 2 ।