सुशांत सिंह राजपूत के निधन का इस दुनिया को छोड़कर चले जाना, हर किसी की आंखों को नम कर गया है । सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके बारें में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं । इन्हीं में से एक खबर है सुशांत की शादी की । खबरों में दावा किया जा रहा है कि सुशांत इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे । लेकिन इस खबर की सच्चाई ये है कि जब सुशांत का देहांत हुआ था उस दौरान वह किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं थे । रिया चक्रवर्ती के साथ उनका ब्रेक-अप कई महीने पहले ही हो गया था ।

सुशांत सिंह राजपूत के दिसंबर वेडिंग प्लान का असली सच ये है

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती अलग हो चुके थे

हालांकि इससे पहले दोनों साथ में रहते थे और एक साथ जिंदगी गुजारने पर विचार कर रहे थे । सुशांत ने अपने डिप्रेशन की दवाईयां लेना बंद कर दिया था और रिया सुशांत के बदलते मूड्स को समझ नहीं सकी । इसलिए रिया ने कुछ महीने पहले ही सुशांत से अपनी रिलेशनशिप खत्म कर ली थी ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 10 घंटे पूछताछ की, रिया ने किए अहम खुलासे

तो फ़िर, सुशांत किसके साथ दिसंबर में शादी करने वाले थे ? यह नामुमकिन है । सुशांत के निजी जीवन से जुड़ी ऐसी अफ़वाहें फ़ैलाने वालों को सोचना चाहिए कि ये सही नहीं है ।