सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की गुत्थी सुलझा रही मुंबई पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है । और आज सोमवार को इसी क्रम में फिल्ममेकर महेश भट्ट से भी पूछताछ हुई । मुंबई के सांताक्रूज (वेस्ट) पुलिस स्टेशन में लगभग 2 घंटे तक महेश भट्ट से पूछताछ की गई है । पूछताछ के दौरान महेश भट्ट ने बताया कि उन्होंने सुशांत को सड़क 2 फिल्म का ऑफर नहीं दिया था । भट्ट ने ये भी बताया कि वह सिर्फ दो बार सुशांत से मिले थे और इस दौरान काम को लेकर कोई बात नहीं हुई थी ।

महेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत को ऑफ़र नहीं थी सड़क 2
भट्ट ने अपने बयान में ये भी बताया कि वो सुशांत से सिर्फ दो बार मिले थे । पहली बार साल 2018 में, जब सुशांत उनसे मिलने आए थे और दूसरी बार इस साल फरवरी में जब वो बीमार थे तब महेश भट्ट उनके बांद्रा वाले घर पर उनसे मिलने गए थे । इसके अलावा उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने कभी भी सड़क 2 का लीड रोल सुशांत को ऑफर नहीं किया था । बल्कि सुशांत ने उन्हें कहा था कि अगर सड़क 2 में उनके लायक कोई रोल हो वो इस फिल्म में काम करना चाहेंगे । उन्होंने बताया कि उनके और सुशांत के बीच कभी कोई प्रोफेशनल या काम से जुड़ी बातचीत नहीं हुई ।
इसके अलावा भट्ट ने उन खबरों का भी खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने रिया से सुशांत को छोड़ने के लिए कहा था ।
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त रूमी जाफ़री ने बताया कि डिप्रेशन के इलाज के लिए वह कई बार हॉस्पिटल में एडमिट हुए
पुलिस ने मंगलवार को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता को पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि इस हफ्ते के आखिर तक करण को भी बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया जा सकता है । इसके अलावा पुलिस इस मामले में आगे कंगना रनौत से भी पूछताछ करेगी।
















