अपनी दमदार एक्टिंग से लेकर एक्शन तक अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीता है । बॉलीवुड में बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में देने वाले अक्षय कुमार को अब बॉलीवुड का गारंटी कुमार भी कहा जाने लगा है । ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि, अपने सख्त अनुशासन के लिए जाने वाले अक्षय कुमार अपनी फ़िल्मों के लिए भरपूर मेहनत करते हैं और कोई कमी नहीं छोड़ते है । इसके अलावा अक्षय अपनी फ़िटनेस से भी सभी को इंस्पायर करते है ।

अक्षय कुमार ने खोला अपनी फ़िटनेस का एक सीक्रेट, पोल डांस करके रखते हैं खुद को फ़िट

अक्षय कुमार ने पोल डांस को अपने वर्क आउट में शामिल किया

और अब अक्षय ने खुद को फ़िट रखने के लिए एक नई चीज पर फ़ोकस किया है । हाल ही में सूर्यवंशी स्टार अक्षय ने खुलासा किया कि, वह इन दिनों पोल डांस सीख रहे है । पोल डांस सीखने के लिए वह खास ट्रेनिंग भी ले रहे है ।

इस बारें में बात करते हुए अक्षय ने बताया कि अब पोल डांस उनके वर्क आउट का एक अहम हिस्सा बन गया है । उन्होंने ये भी कहा कि पोल डांस के लिए अलग कौशल की आवश्यकता है, यह इतना आसान नहीं है । हालांकि अपनी फ़िल्म देसी बॉयज में अक्षय पोल डांस करते हुए नजर आए थे ।

यह भी पढ़ें : The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने द कपिल शर्मा शो से शुरू किया सूर्यवंशी का प्रमोशन, कहा-'इसके बिना अधूरा है मेरी फ़िल्म का प्रमोशन'

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अक्षय इन दिनों अपनी आगामी कॉप ड्रामा सूर्यवंशी के प्रमोशन में जुट हुए है । इस फ़िल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ़ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।