पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने डर का माहौल पैदा कर दिया है । भारत में भी इसके कुछ मामले सामने आने से चिंता और ज्यादा बढ़ गई है । सिर्फ़ आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी इससे सहम गया है । कोरोना वायरस के खौफ़ के चलते जहां एक तरफ़ फ़िल्म के शूटिंग शेड्यूल बदले जा रहे हैं वहीं अब फ़िल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े ईवेंट्स भी पोस्टपोन किए जा रहे है । कोरोना वायरस के चलते इंटरनैशनल इंडियन फिल्म अकैडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का 21वां समारोह टाल दिया गया है । बता दें कि यह अवॉर्ड्स शो इसी महीने के अंत में होना था, जिसके बारे में अब ऑर्गनाइजर्स ने ऐलान किया है कि अब इस अवॉर्ड शो की डेट बदल दी गई है ।

कोरोना वायरस खौफ़ के चलते IIFA 2020 हुआ पोस्टपोन, फ़ैशनवीक की बदली डेट

कोरोना वायरस से डरा आईफ़ा 2020

लोकप्रिय अवॉर्ड् शो आईफा 27 मार्च से 29 मार्च को इंदौर में होना था । लेकिन अब कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव के चलते इसे आगे बढ़ाने का फ़ैसला किया गया है । इसकी फ़िक्स डेट जल्द ही घोषित कर दी जाएगी । आईफ़ा की ओर से जारी बयान में किया गया है कि, '' कोविड-19 वायरस की बढ़ते दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य को देखते हुए आईफा फैन्स की सुरक्षा के लिए इस अवॉर्ड्स 2020 सेलिब्रेशन वीकेंड का बढ़ाने का फैसला लिया है, जो कि मार्च अंत में होना था ।''

इसके अलावा मार्च में आयोजित होने वाला लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक भी कोरोना वायरस की चलेट में आ गया है । अब इस ईवेट को बाद में ऑर्गनाइज किया जाएगा । खुद FDCI ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है । उन्होंने बताया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते और अपने साथियों और गेस्ट की सुरक्षा को ध्याम में रखते हुए लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक को पोस्टपोन किया जाता है ।

वैसे कोरोना वायरस से कैसे निपटाया जाए, इसके लिए कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी-अपनी राय दी है । अनुपम खेर, सलमान खान ने सभी को सलाह दी है ऐसे में माहौल में हाथ मिलाने से बचे इसकी बजाय नमस्कार या सलाम कर लोगों का अभिवादन करे ।