रोहित शेट्टी अपनी कॉप ड्रामा फ़िल्मों को लेकर बहुत लोकप्रिय है । दर्शकों ने उनकी कॉप ड्रामा सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिम्बा को इतना पसंद किया कि अब वह अक्षय कुमार के साथ एक और कॉप ड्रामा लेकर आ रहे हैं सूर्यवंशी । अक्षय कुमार की सूर्यवंशी अपनी रिलीज से बस कुछ ही दिन दूर है । इस फ़िल्म में रोहित शेट्टी के तीनों पुलिस अफ़सर, सिंघम अजय देवगन, सिम्बा रणवीर सिंह और वीर सूर्यवंशी एक साथ नजर आएंग़े । सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स में पुलिस की दुनिया के तीनों देसी अवेंजर्स की झलक देखने को मिलेगी । अजय देवगन और रणवीर सिंह सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स में एक साथ नजर आएंगे । अब खबरें आ रही हैं कि, सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स में रोहित शेट्टी अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बार फ़िर एक नए कॉप को मिलवाएंगे और वो कॉप ॠतिक रोशन होंगे ।

रोहित शेट्टी ला रहे हैं अजय देवगन के साथ सिंघम 3
लेकिन अब रोहित ने इन खबरों का खंडन करते हुए क्लीयर किया है कि वह सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स में किसी भी नए किरदार को नहीं मिलवाने वाले है । इसी के साथ उन्होंने क्लीयर किया कि अब यदि उनकी अगली कॉप ड्रामा कोई होगी तो वह अजय के साथ सिंघम 3 होगी । इसी के साथ उन्होंने कहा कि, वहा ऐसा इसलिए भी नहीं कर रहे क्योंकि नए किरदार का परिचय कराने के बाद उन पर तुरंत फ़िल्म बनाने का भी एक प्रेशर आ जाएगा, जिसके लिए वह अभी तैयार नहीं है ।
फ़राह और रोहित की फ़िल्म में अभी समय है
इसीके साथ रोहित ने फ़राह खान के साथ अपनी अगली फ़िल्म के बारें में भी बात की । उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी और फ़राह की फ़िल्म साल 1982 में आई अमिताभ बच्चन की सत्ते पे सत्ता से पूरी तरह अलग होगी । और उनकी इस फ़िल्म में अभी थोड़ा और समय लगेगा क्योंकि फ़राह अभी भी इसे लिख रही है ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED: अक्षय कुमार की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी का ट्रेलर उनके लकी नंबर डेट पर होगा रिलीज, ये है डिटेल
सिंघम की बात करें तो साल 2011 में सिंघम आई जिसमें अजय पुलिस अफ़सर के रूप में नजर आए थे । इस फ़िल्म में अजय के किरदार को सभी ने खूब पसंद किया था । इसी लोकप्रियता के चलते साल 2014 में सिंघम का दूसरा पार्ट आया, सिंघम रिटर्न्स । यह फ़िल्म भी एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई । इसके बाद साल 2018 में रोहित ने रणवीर सिंह के साथ सिम्बा बनाई ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED: अक्षय कुमार की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी का ट्रेलर उनके लकी नंबर डेट पर होगा रिलीज, ये है डिटेल
दिलचस्प बात ये है कि, सिंघम 3 ही नहीं रोहित और अजय अपनी कॉमेडी फ़्रैंचाइजी गोलमाल की पांचवी किश्त को भी लाने की प्लानिंग कर रहे है । गोलमाल 5 के लिए रोहित और उनकी टीम ने काम शुरू कर दिया है ।
यह भी पढ़ें : Sooryavanshi: अक्षय कुमार ने 'सिंघम' और 'सिम्बा' संग दिखलाए 'पुलिस की दुनिया के देसी अवेंजर्स'
















