5 नवंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच रही है । 18 महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई सूर्यवंशी दर्शक जुटाने में कामयाब हो रही है । फ़िल्म समीक्षकों सहित दर्शकों से फ़िल्म को मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रियाओं के चलते रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी 100 करोड़ रु क्लब में शामिल होने में कामयाब हुई । घरेलू और विदेशी दोनों मार्केट को मिलाकर सूर्यवंशी आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई ।

Sooryavanshi Box Office: अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने महज 3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड कमाए 116.17 करोड़ रु

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 100 करोड़ क्लब में शामिल

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में सूर्यवंशी 100 करोड़ रु से ज्यादा कमाई करने में सफ़ल हुई । भारत के मार्केट में जहां सूर्यवंशी ने अब तक 91.76 करोड़ रु की कमाई की वहीं ओवरसीज मार्केट में 24.41 करोड़ रु की कमाई की । इस तरह फ़िल्म भारत और ओवरसीज मार्केट में कुल 116.17 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है । न केवल भारत बल्कि विदेशी ऑडियंस को भी फ़िल्म आकर्षित कर रही है ।

वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं सूर्यवंशी पर लोग ऐसे ही प्यार लुटाते रहे तो आने वाले दिनों में इसके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा ।

सूर्यवंशी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर-

भारत का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन : 91.76 करोड़ रु

ओवरसीज बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन : 24.41 करोड़ रु

कुल कमाई : 116.17 करोड़ रु