सिद्धार्थ आनंद के साथ पठान की शूटिंग लगभग खत्म करने के बाद शाहरुख खान ने साउथ के फ़िल्ममेकर एटली के साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू की । इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी । कुछ महीने पहले ही शाहरुख खान ने पुणे से इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू की थी और इसके बाद मुंबई शेड्यूल शुरू किया था । लेकिन आर्यन खान के ड्रग्स केस के चलते अभिनेता को शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी । वहीं एटली ने अन्य कलाकारों के साथ फ़िल्म की शूटिंग जारी रखी ।

एटली के साथ शाहरुख खान की फ़िल्म में नयनतारा बनेंगी जांच अधिकारी, ऐसी होगी फ़िल्म की कहानी

शाहरुख खान की लव इंटरेस्ट बनेंगी नयनतारा

शाहरुख के साथ एटली की इस फ़िल्म का नाम फ़िलहाल के लिए लायन रखा गया है । जहां पहले कहा जा रहा था कि नयनतारा ने डेट इश्यू के चलते फ़िल्म से किनारा कर लिया है लेकिन हम आपको बता दें कि नयनतारा अभी भी फ़िल्म का हिस्सा हैं और वह फ़िल्म में बहुत अहम किरदार निभा रही हैं ।

फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, "नयनतारा ने शाहरुख की फ़िल्म नहीं छोड़ी है वह अभी भी फ़िल्म का अहम हिस्सा हैं । किसी को नहीं पता कि मीडिया आखिर इन खबरों को कहां से लाती है ।"

इसके अलावा सूत्र ने फ़िल्म में से नयनतारा के रोल का भी खुलासा किया । "एटली की फ़िल्म में नयनतारा एक जांच अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं । जबकि फ़िल्म में शाहरुख के डबल रोल है एक पिता का और एक बेटे का । फ़िल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जो झूठे आरोप में जेल में कैद महिला कैदियों (प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा और अन्य द्वारा अभिनीत) के ग्रुप को लीड करता है । और धीरे-धीरे उनका ये ग्रुप सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने वाला बन जाता है ।

हालांकि यह काफ़ी हद तक मनी हाइस्ट के समान है लेकिन भारतीय परिदृश्य के अनुरूप । नयनतारा मामले की जांच करने वाले शीर्ष पुलिस ऑफ़िसर की भूमिका में नजर आती हैं । पहले दोनों एक दूसरे के खिलाफ़ काम करते हैं और फ़िर एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं ।"