हाई प्रोफ़ाइल क्रूज ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है । लेकिन ड्रग्स मामले में उनसे पूछताछ लगातार जारी है । भले ही आर्यन जेल से रिहा हो गए हैं लेकिन वह अपने जेल के अनुभव को भूला नहीं पा रहे हैं । ऐसे में शाहरुख खान और उनके परिवार को आर्यन के घावों को भरने में थोड़ा और समय लगने वाला है । शाहरुख खान के करीबी दोस्त के मुताबिक आर्यन इन दिनों सदमे में है ।

जेल के अनुभव से अभी तक सदमे में हैं आर्यन खान, ‘ज्यादा समय अपने कमरे में बिताते हैं और खुद में ही खोए रहते हैं’

आर्यन खान सदमे में हैं

शाहरुख के करीबी दोस्त ने बताया कि, “जब से आर्यन जेल से रिहा हुए हैं तब से वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं और अपने में ही खोए रहते हैं । वह ज्यादातर अपना समय अपने कमरे में ही बिताते हैं । इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों से मिलने में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं । वह शांत थे लेकिन अब और शांत हो गए हैं । जैसे-जैसे उनकी जमानत में देरी हो रही थी वह खुद में और शांत होते चले गए । उनका परिवार भी उन्हें इस सदमे से खुद ही उबरने के लिए पर्याप्त समय दे रहा है ।”

इसके अलावा करीबी दोस्त ने उन खबरों का भी खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि शाहरुख अपने बेटे के लिए सिक्योरिटी का भी इंतजाम करने में जुटे हुए हैं ।

दोस्त ने बताया, “आर्यन के लिए अलग से बॉडी गार्ड रखने की कोई प्लानिंग नहीं है । फ़िलहाल तो शाहरुख ही अपने बेटे के साथ 24 घंटे रहना चाहते हैं । शाहरुख ने अपनी सभीइ शूटिंग्स फ़िलहाल के लिए टाल दी हैं । जब भी उनके बच्चों को उनकी जरूरत हो तब वह अपने बच्चों के लिए वहां मौजूद रहना चाहते हैं ।”