रणवीर सिंह अभिनीत सिम्बा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद निर्देश्क प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने अपनी एक और कॉप ड्रामा फ़िल्म, सूर्यवंशी का ऑफ़िशियल ऐलान किया । अजय देवगन और रणवीर सिंह के बाद अब रोहित शेट्टी अपनी आगामी फ़िल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार को एक पुलिस अफ़सर के किरदार में पेश करने जा रहे हैं । लेकिन पिछले कुछ दिनों से अफ़वाहों का बाजार गर्म है कि अक्षय कुमार अभिनीत् सूर्यवंशी पॉपुलर तमिल फिल्म Theeran Adhigaaram Ondru की रीमेक होगी । लेकिन अब रोहित शेट्टी ने उन खबरों को गलत बताया है, जिसमें कहा गया कि सूर्यवंशी तमिल फिल्म की रीमेक है ।

अक्षय कुमार की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी को लेकर रोहित शेट्टी को करना पड़ा ये बड़ा खुलासा

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी एक ऑरिजनल स्टोरी है

फ़िल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने इन खबरों को महज अफ़वाह बताया है और एक ऑफ़िशियल बयान जारी करते हुए कहा है कि, “सूर्यवंशी के तमिल मूवी की रीमेक होने की खबरें गलत और बेबुनियाद है । अक्षय की फिल्म एक ऑरिजिनल स्टोरी है और किसी भी फिल्म से इंस्पायर नहीं है ।”

बता दें कि रोहित शेट्टी द्दारा निर्देशित और प्रोड्यूस्ड सूर्यवंशी में अक्षय एक पुलिस अफ़सर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । रोहित ने सिम्बा की सक्सेस पार्टी में इस बात की हिंट भी दी थी कि सूर्यवंशी में सिंघम और सिम्बा का एक ग्रैंड सहयोग भी होगा ।

यह भी पढ़ें : सिम्बा की सक्सेस पार्टी में खूब जमा रंग जब एक जगह पर जमा हुए तीनो…सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी

अक्षय इन दिनों करण जौहर के बैनर तले केसरी की शूटिंग कर रहे हैं । इसके बाद वह करीना कपूर खान के साथ पूरे 8 साल बाद करण जौहर की ही फ़िल्म गुड न्यूज में नजर आएंगे इसके बाद वह मिशन मंगल और हाउसफ़ुल 4 में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।