कोरोना संकटकाल में सुपरहीरो बनकर हर जरूरतमंद की मदद करने वाले सोनू सूद की मदद का सिलसिला लगातार जारी है । गरीब और प्रवासी कामगार को उनके घर पहुंचाने से लेकर उन्हें रोजगार दिलाने तक सोनू सूद ने हर तरह से इनकी मदद की । और अब सोनू सूद ने 20 हजार प्रवासी कामगारों को नोएडा में घर ऑफर किया है ।

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों के लिए घर का इंतजाम किया
सोनू इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी । सोनू ने लिखा, “20 हजार कामगारों के लिए घर बनाने का काम 'नेशनल एसोसिएशन फॉर एलिवेशन कॉन्ट्रैक्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल के साथ मिलकर चौबीसों घंटे काम करेंगे ।”
I am delighted to now offer accommodation for 20,000 migrated workers who have also been provided jobs in garment units in #Noida through @PravasiRojgar. With the support of #NAEC President Shri Lalit Thukral, we will work round the clock for this noble cause ? @lalit_thukral pic.twitter.com/XejomrrPaL
— sonu sood (@SonuSood) August 24, 2020
इससे पहले सोनू ने अपने 47वें जन्मदिन के अवसर पर प्रवासी मजदूरों के लिए तीन लाख नौकरियों का ऐलान किया था । प्रवासियों से नौकरी दिलाने के वादे को पूरा करते हुए उन्होंने APEC नाम की कंपनी के साथ हाथ मिलाया जिसके जरिए 1 लाख मज़दूरों को नौकरियां मिलेंगी ।
यह भी पढ़ें : वादे के मुताबिक सोनू सूद ने 1 लाख प्रवासी भाईयों के लिए किया नौकरी का इंतजाम, ये कंपनियां देंगी जॉब
गौरतलब है कि सोनू लॉकडाउन के समय से ही लोगों की मदद कर रहे हैं । अभी कुछ दिन पहले सोनू ने पहली बार बताया है कि उनके पास हर रोज कितने लोग मदद मांगने आते हैं । सोनू ने इस बारे में भी आंकड़े शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया था कि कितने लोग उनसे अलग-अलग माध्यम से मदद मांगने आते हैं । सोनू ने लिखा था, “1137 ईमेल, 19,000 फेसबुक मैसेज, 4,812 इंस्टाग्राम मैसेज, 6,741 ट्विटर मैसेज...आज के हेल्प मैसेज ।”
















