भट्ट फ़ैमिली के खिलाफ़ कैंपिंग थमने का नाम नहीं ले रही है । और अब ऐसा लग रहा है कि ये साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई है । दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट को एस एस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म RRR से निकाल दिया गया है । और अब इस फ़िल्म में आलिया भट्ट की जगह प्रियंका चोपड़ा को लिया गया है ।

आलिया भट्ट को परेशान कर रही है लोगों की नफ़रत
जब आलिया से इस बारें में जानना चाहा तो उन्होंने एस एस राजामौली की फ़िल्म RRR से निकाले जाने की खबर को सिरे खारिज कर दिया । आलिया ने साफ़तौर पर इसे झूठी और बेबुनियाद खबर बताया । आलिया को लगातार निशाना बनाए जाने पर उनकी फ़ैमिली खासी चिंता में है ।
इस बारें में आलिया के करीबी सूत्र ने बताया कि, “वह इस पर अपना जरा भी रिएक्शन नहीं दे रही हैं । वह काफ़ी सकारात्मक इंसान हैं । लेकिन लगातार अपनी आलोचना सुनना उन्हें परेशान कर रहा है । उनका सुशांत सिंह राजपूत की मौत से क्या कनेक्शन है ? आलिया को क्यों निशाना बनाकर नफ़रत से देखा जा रहा है ? जो लोग सुशांत के लिए एकजुट होकर किसी और को निशाना बना रहे हैं वह आलिया को उसी स्थिती की ओर धकेल रहे हैं जिसमें सुशांत थे जब वह जिंदा थे । इतनी नफ़रत ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है ।”
यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर ने नेपोटिज्म पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट के बचाव में अभी तक कुछ क्यों नहीं बोला ?
राजामौली के करीबी सूत्र ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि, “यह खबर कहां से और कब आई, इसका हमें कोई आईडिया नहीं है । RRR में जिस किरदार को वह निभा रही हैं उस किरदार के लिए सिर्फ़ उन्हें ही चुना गया है किसी और को नहीं । इसलिए उन्हें रिप्लेस करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता ।”
















