सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ अली अब्बास जफ़र की आगामी फ़िल्म भारत दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है । जब से भारत का ऐलान हुआ है तब से यह फ़िल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है । और अब इस फ़िल्म को लेकर सुनने में आ रहा है कि सलमान खान अभिनीत इस फ़िल्म को देश के सबसे खतरनाक जगह यानी भारत-पाकिस्तान की सीम पर शूट किया जाएगा । इसके लिए हाल ही में फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र रेकी के लिए भारत-पाक बॉर्डर पर पहुंचे ।

SNEAK-PEEK-Ali-Abbas-Zafar-goes-to-Indo-Pak-border-for-a-recce-for-Salman-Khan-Priyanka-Chopra-starrer-Bharat

भारत-पाकिस्तान की सीमा पर होगी भारत की शूटिंग

अली इन दिनों अपनी फ़िल्म भारत, जो कई युगों में सफ़र करेगी, की शूटिंग के लिए लोकेशनंस का मुआयना कर रहे है । जहां फ़िल्म का पहला शूट पूरा हो गया है । वहीं अब फ़िल्म के निर्देशक अली अपनी इस फ़िल्म के लिए भारत-पाकिस्तान की सीमा पर पहुंचे । हाल ही में अली ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए भारत-पाक सीमा की एक तस्वीर को पोस्ट किया ।

अली अब्बास ने अपने ट्विटर पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘scouting locations for Bharat’.

दिलचस्प बात ये हैकि, भारत की शूटिंग इसी साल जून से शुरु होगी । सलमान ने 16, अप्रैल को फ़िल्म के लिए अपना पहला शूट दे दि्या है । सलमान के साथ इस फ़िल्म में कॉमेडियन से अभिनेता बने सुनील ग्रोवर नजर आएंगे । सुनील इस फ़िल्म में सलमान के दोस्त के रूप में नजर आएंगे ।

आपको बता दें कि यह फ़िल्म साल 2014 में आए कोरियन ड्रामा, एन ओड टू माई फ़ादर, का ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक है । लेकिन इसकी स्क्रिप्ट को भारतीय संवेदानाओं के तहत बदला गया है । भारत के साथ सलमान और अली अब्बास का तीसरा सहयोग होगा । इससे पहले इन दोनों की जोडी ने सुल्तान और टाइगर जिंदा है, जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है । ये दोनों ही फ़िल्में यश फ़िल्म्स के बैनर तले बनाई गई ।

यह भी पढ़ें : सलमान खान भारत से अक्षय कुमार के देशभक्ति जोन में एंट्री ले रहे हैं

अतुल अग्निहोत्री और टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म भारत, 19, जून 2019 को रिलीज होगी । फ़िलहाल सलमान अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3, को पूरा करने में व्यस्त है । यह फ़िल्म 15, जून को रिलीज होगी ।