वो लोग, जो सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार के संघर्ष को फ़िल्म फ़िल्म 2.0 में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है, उनके लिए निराश होने वाली खबर है । क्योंकि इसके लिए उनका इंतजार अपेक्षा से अधिक लंबा हो सकता है । क्योंकि, उन्हें निर्देशक शंकर की आगामी फ़िल्म 2.0, जो रोबोट का शानदार 3डी सीक्वल है, के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि यह उम्मीद से काफी लंबा है । जानकार सूत्रों के मुताबिक, सभी पोस्ट-प्रोडक्शन और मिक्सिंग अभी यक शुरू नहीं हुआ है ।

रजनीकांत की 2.0 के स्पेशल इफ़ैक्ट्स में हो रही है देरी
"फ़िल्म के लिए स्पेशल इफ़ेक्ट्स, जिसका कॉंट्रेक्ट एक अमेरिकी कंपनी को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें काफ़ी गड़बड़ कर दी थी, को अब फ़िर से शुरूआत से किया गया । और ये प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है और इसमें अभी और कुछ महीने लगेंगे । पोस्ट प्रोडक्शन और मिक्सिंग जून से शुरू होगी । यहां तक की सभी 3डी इफ़ैक्ट्स जून-जुलाई तक खत्म कर दिए जाएंगे, लेकिन फ़िर भी फ़िल्म को अगस्त की डेडलाइन तक आने में काफ़ी मुश्किल होगी ।''
फ़िल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, संभावना है कि, यह फ़िल्म जनवरी 2019 से पहले रिलीज नहीं हो पाएगी, 2.0 हाल की फ़िल्मों में सबसे महंगी और डिले होने वाली फ़िल्म बन रही है ।
यह भी पढ़ें : BREAKING: ईद पर रजनीकांत से होगा सलमान खान का बॉक्सऑफ़िस मुकाबला
"फिल्म पूरी तरह से बजट से बाहर चली गई है, निर्माताओं के पास सेटेलाइट्स और टेलीविजन राइट्स के माध्यम से अपने पैसे निकालने के अलावा और कोई चारा नहीं है ।'' सूत्र ने जानकारी दी ।
















