सामाजिक विवेक के साथ देशभक्त हीरो का किरदार निभाने में अक्षय कुमार का कोई सानी नहीं है । अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म जैसे, एयरलिफ़्ट, टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैड मैन जैसी फ़िल्मों में शानदार अभिनय से उन्होंने अपनी प्रभावपूर्ण छाप छोड़ी । लेकिन अब अक्षय कुमार के देशभक्ति वाले क्षेत्र में एक और अभिनेता ने एंट्री लेने जा रहा है । और वो हैं सलमान खान, जो अपने दोस्त और सहयोगी अली अब्बास जफ़र के साथ उनकी आगामी फ़िल्म भारत के साथ देशभक्ती के क्षेत्र में जबरद्स्त प्रभाव छोड़ने का इरादा रखते हैं ।

फिल्म में सलमान का किरदार, भारत और भारतीयों को आजादी के 71 साल के माध्यम से एक आम आदमी की नजरों से दिखाता है । इस संबंध में निर्देशक अली अब्बास जफ़र कहते हैं कि, “हमने भारतीय इतिहास और पाठ के अनुकूलन पर पूरी तरह से काम किया है । हम भारतीय और भारतीय आचारों को आकार देने वाले कारकों के व्यापक दृष्टिकोण का प्रयास करने जा रहे हैं ।"
मनोज कुमार से प्रेरित हैं सलमान खान की भारत
इस ऐतिहासिक भारत के केंद्र में लंबे समय तक सीना तान के खड़े होने वाले सलमान खान, जिसका फ़िल्म में नाम भारत रखा गया है , को ये नाम बीते जमाने के दिग्ग्ज अभिनेता मनोज कुमार से उनकी देशभक्ति वाली फ़िल्में जैसे-उपकार, पूरब और पश्चिम और रोटी कपड़ा और मकान जैसी फ़िल्मों में अपने भारत नाम के किरदार को निभाने से लिया गया है ।
यह भी पढ़ें : भारत में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री पर सलमान खान ने ली मजेदार चुटकी- ''हिंदी में है हमारी फ़िल्म''
जानकार सूत्रों के मुताबिक, “सलमान की भारत, अक्षय कुमार के देशभक्त हीरो की तुलना में, मनोज कुमार के भारत की भावना के ज्यादा करीब होगी । भारत के दिल में सलमान इस फ़िल्म से एक खासी जगह बनाएंगे । वह राज कपूर और मनोज कुमार के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय भारतीय नायक बनने का लक्ष्य रखेंगे ।”

