कपिल शर्मा शो के अहम पार्ट रहे सुनील ग्रोवर, जो कई बॉलीवुड फ़िल्मों में भी नजर आ चुके हैं, अब जल्द ही अपना कॉमेडी शो लेकर आ रहे है । कॉमेडियन से एक्टर बने सुनील ग्रोवर, कानपुर वाले खुराना नाम का टीवी शो लेकर आ रहे है । बता दें कि यह शो एक मिनी सीरीज है, जिसमें 16 एपिसोड्स दिखाए जाएंगे और यह स्टार प्लस पर ऑन एयर होगा । यह शो एक जीजा- साली के रिश्ते पर आधारित है । इस शो में सुनील एक ऐसे जीजा का किरदार निभा रहे है, जिसकी 6 सालियां है । शो में सेलिब्रिटी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी आएंगे ।

सुनील ग्रोवर के शो में रणवीर सिंह सिम्बा का प्रमोशन करने आएंगे
कपिल शर्मा और सुनील को फिर से एक साथ कॉमिडी करते देखने का दर्शकों का सपना फिलहाल पूरा होते नहीं दिख रहा । क्योंकि सुनील ग्रोवर अपना एक अलग कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं जिसमें कपिल के शो की तरह ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने फ़िल्म प्रमोशन के लिए आएंगी । और अब सुनने में आ रहा है कि सुनील के इस शो में सिम्बा टीम- रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी सबसे पहले मेहमान बनेंगे ।
यह भी पढ़ें : उधर रणवीर सिंह शादी रचा रहे हैं इधर उनकी फ़िल्म सिंबा कानूनी पचड़े में फ़ंसी
शादी के बाद रणवीर पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे । यहां आकर रणवीर और फ़िल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आगामी फ़िल्म सिम्बा का प्रमोशन करेंगे । वहीं सुनने में आ रहा है कि सारा अली खान और उनकी फ़िल्म के निर्माता करण जौहर भी एक अलग एपिसोड में इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए नजर आएंगे । अब ये साफ़ हो चुका है कि कानपुर वाले खुराना का पहला एपिसोड सिम्बा के रंग में पूरी तरह से नजर आएगा । सूत्रों का दावा है कि रणवीर को इस शो के लिए खासतौर पर आमंत्रित किया गया है ।
















