सैफ़ अली खान और करीना कपूर के नवाबजादे तैमुर अली खान का स्टारडम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है । यह कहना गलत नहीं होगा कि तैमुर अली खान सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टारकिड है । सोशल मीडिया का सबसे फ़ेवरेट स्टारकिड इसी दिसंबर को दो साल का हो जाएगा । पैपराजी तैमुर अली खान की एक झलक पाने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं । तैमूर की क्यूटनेस ने लोगों को इतना दीवाना बना दिया है कि अब कंपनियां मार्केट में तैमूर गुड्डा उतारने लगी हैं । सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तैमूर के नाम पर अब मार्केट में खिलौने भी आने लगे हैं । इतना ही नहीं खुद पापा सैफ़ ने अपने लाडले नवाबजादे की लोकप्रियता के बारें में करण जौहर के चैट शो में बात की थी । और अब तैमुर नाम के गुड्डे पर पापा सैफ़ का रिएक्शन जानने लायक है ।

'तैमुर' डॉल बनने पर 'पापा' सैफ़ अली खान ने रखी ये डिमांड वहीं 'मम्मी' करीना कपूर खान का ऐसा रहा रिएक्शन

सैफ़ अली खान को भी चाहिए तैमुर डॉल

कल हमने आपको खबर दी थी कि केरल के एक खिलौने की दुकान पर तैमुर नाम का गुड्डा बिक रहा है जिसका लुक हू-ब-हू तैमुर जैसा और इसका नाम भी तैमुर है । जब सैफ़ को इस खबर का पता चला तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, उन्हें लगता है कि अब तैमूर का नाम ट्रेडमार्क कर लेना चाहिए । जब उनसे सवाल किा किया गया कि कैसा लगता है जब उनके बेटे की पॉप्युलैरिटी को कैश किया जाता है तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'कम से कम उन लोगों को मुझे एक डॉल भेज देनी चाहिए । मुझे खुशी है कि लोगों को उससे फायदा हो रहा है । मैं बदले में बस उसकी सेफ्टी चाहता हूं और खुशियां चाहता हूं ।'

'तैमुर' डॉल बनने पर 'पापा' सैफ़ अली खान ने रखी ये डिमांड वहीं 'मम्मी' करीना कपूर खान का ऐसा रहा रिएक्शन

पापा सैफ़ के रिएक्शन के बाद ग्लैमरस मम्मी ने तैमुर के गुड्डे की खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि, उनके बेटे को लोग बहुत प्यार करते हैं इसलिए उन्हें तस्वीरें लेने से या डॉल बनाने से रोकना गलत होगा । लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि वह दो साल का बच्चा है और उसे भी नॉर्मल जिंदगी की जरूरत है । उन्होंने कहा कि वह और सैफ ऐसा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं हालांकि वह मीडिया को नहीं रोकेंगे भले भी इससे कितने ही इरिटेट हो जाएं ।

गौरतलब है कि अश्विनी यारदी नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर केरल के एक टॉय स्टोर की फ़ोटो पोस्ट करते हुए बताया कि, तैमुर नाम का ये गुड्डा केरल के टॉय स्टोर में बिक रहा है । मतलब साफ़ है कि, खिलौना कंपनियों को भी तैमूर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा है तभी तो उनके नाम से खिलौने बेचे जा रहे हैं ।

तैमुर अली खान की एक फ़ोटो 1500 रु में बिकती है

बता दें कि हाल ही में सैफ़ अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के टॉक शो, कॉफ़ी विद करण में आए जहां उन्होंने खुलासा किया कि, तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है । और उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी । यानी की पैपराजी तैमुर की एक फ़ोटो 1500 रु में बेचते है । इसके बाद सैफ़ ने मजाक में कहा कि, अगर उन्हें तैमूर के माध्यम से अच्छा रुपये कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है । चैट शो में सैफ ने ये भी बताया कि जब मैनें करीना से इस बात का जिक्र किया तो उसने कहा, तुम बहुत चीप हो ।

यह भी पढ़ें : तैमुर अली खान की क्यूटनैस पर फ़िदा होने वाला अब हर कोई 'तैमुर' को गोद में ले सकेगा, बस खर्च करने होंगे पैसे