802814405

सीबीएफसी को सिख और जाट समुदाय से टाइगर श्रॉफ़ की आगामी फ़िल्म ए फ़्लाइंग जट्ट, जिसमें टाइगर एक पगड़ीधारी सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे, को लेकर आपत्तियों की एक लंबी सूची प्राप्त हुई है ।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों को, फ़िल्म में टाइगर जिस तरह से एक जट्ट सुपरहीरो को पेश कर रहे हैं उससे कम से कम 35-40 आपत्तियां हैं ।

सीबीएफसी के सूत्र का कहना, जब से फ़िल्म का पहल ट्रेलर आया है तब से ही जाट और सिख समुदाय को फ़िल्म में टाइगर की पोशाक, सामान और आचरण से आपत्ती है । हमें फ़िल्म को प्रमाणित करने के लिए सभी शिकायतों को ध्यान में रखना होगा ।

जाहिरतौर पर सेंसर बोर्ड, ए फ़्लाइंग जट्ट के कुछ सीन जिसमें से एक है, जब टाइगर पगड़ी पहने हुए हवा में उड़ रहे हैं, को हटाने के लिए कहा जाएगा ।