803489891

सोनम कपूर की दिल को छू लेने वाली असल जिंदगी की नीरज़ा की कहानी को बयां करती फ़िल्म नीरज़ा ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रही है । ये फ़िल्म, जिसे अनेक देशों के फ़िल्म समारोह में दर्शकों द्दारा खूब सराहा गया, अब मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी ।

निर्देशक राम माधवानी की फ़िल्म नीरजा अशोक चक्र प्राप्त फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है । साल 1986 में एक विमान अपहरण की घटना में नीरजा भनोट ने अपनी जान पर खेलकर यात्रियों की जान बचाई थी । और यह फ़िल्म नीरजा भनोट की जिंदगी और उनके साहसिक कारनामे को बयां करती है । ये फ़िल्म साल 2016 की सबसे सराही गई फ़िल्मों में से एक है । इस बार मेलबर्न में 11 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले पांचवे मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव की थीम महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित है । महिला के अदम्य साहस को बयां करती फ़िल्म नीरज़ा को इसलिए इस फ़ेस्टिवल में दिखाने के लिए चुना गया ।

इसके अलावा ऋषि कपूर को भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा और विद्या बालन को भी, जो इस समारोह की ब्रांड एंबेसडर है, सम्मानित किया जाएगा ।