जब से तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है और इसमें इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों का खुलासा किया है तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । नाना पाटेकर, गणेश आचार्य पर सैक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने के बाद कल ही तनुश्री दत्ता ने फ़िल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री पर भी एक आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे एक गाने के लिए कपड़े उतारने को कहा । #MeToo कैंपेन से प्रेरित होकर तनुश्री दत्ता ने इतने सालों बाद अपने साथ हुए इस दुर्व्हवहार का खुलासा कर सभी को चौंका दिया है । लेकिन अब तनुश्री को इस पर बॉलीवुड का खासा सपोर्ट मिल रहा है । लेकिन लगता है तनुश्री को भी रास नहीं आ रहा है ।

SHOCKING: तनुश्री दत्ता को रास नहीं आया प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, ट्विंकल खन्ना के सपोर्ट पर भी उठाए सवाल

तनुश्री दत्ता को सर्वाइवर सुनना अच्छा नहीं लगा

यौन शोषण के खिलाफ़ बॉलीवुड के कई सितारें तनुश्री के सपोर्ट में सामने आए और उसी में एक थी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा । प्रियंका चोपड़ा ने तनुश्री को सपोर्ट करते हुए ट्वीट कर कहा, “दुनिया को पीड़िता (Survivors) पर भरोसा करना चाहिए।”

लेकिन खुद को सर्ववाइवर सुनना तनुश्री को अच्छा नहीं लगा और वह प्रियंका पर भड़क गई । प्रियंका को निशाना बनाते हुए तनुश्री ने कहा कि वो सर्वाइवर नहीं हैं, बल्कि उनका एक नाम है, उनके पास कहानी और सच्चाई है ।

तनुश्री यहीं नहीं रूकी उन्होंने ट्विंकल खन्ना के सपोर्ट पर भी सवाल उठाए । तनुश्री ने ट्विंकल के सपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “सपोर्ट के लिए शुक्रिया मैडम, लेकिन आपके पति (अक्षय कुमार) तो अब भी नाना पाटेकर के साथ फिल्म कर रहे हैं। इस बारे में क्या कहेंगी।”

यह भी पढ़ें : नाना पाटेकर के बाद अब तनुश्री दत्ता ने एक निर्देशक पर उनके कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया, लेकिन इरफ़ान खान-सुनील शेट्टी ने उन्हें बचा लिया

इसी के साथ तनुश्री का कहना है कि कुछ लोग वाकई में उनके सपोर्ट में आए हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जो उन्हें यह बताना चाहते थे कि उन्हें कहां फोकस करना चाहिए। लेकिन फिर भी उन्होंने सपोर्ट करने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।