जब से कमल हासन ने शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म हे राम को निर्देशित किया और शाहरुख खान का नाम भी उस फ़िल्म में कमल हासन ने पसंदीदा अभिनेता, अमजद खान के नाम पर रखा तब से शाहरुख खान और कमल हासन और शाहरुख खान एक दूसरे के लिए काफ़ी इज्जत और सम्मान रखते हैं ।

शाहरुख खान के लिए जीरो पर कमल हासन की राय बहुत अहम है
और अब हे राम के 18 साल बाद, शाहरुख, कमल को सम्मान देना चाहते हैं । फ़िल्ममेकर आनंद एल राय की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म जीरो में शाहरुख, कमल के एक किरदार की तरह बौने का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे । तो जीरो से सुड़े करीबी सूत्रों ने बताया है कि, जीरो के निर्देशक आनंद एल राय और शाहरुख कमल हासन के लिए अपनी फ़िल्म जीरो की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करेंगे ।
यह भी पढ़ें : अंदर की खबर ! ज़ीरो को साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बनाने के लिए शाहरुख खान ने ऐसे की तैयारी
"दरअसल, शाहरुख और आनंद, फ़िल्म के बौने किरदार पर कमल की राय जानना चाहते हैं । आखिरकार कमल की फ़िल्म अप्पू राजा बौने के अभिनय वाली, भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे दमदार फ़िल्म है । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शाहरुख इस हिस्से में क्या हासिल करते हैं, यकीनन उनकी तुलना कमल के साथ की जाएगी । जीरो के लिए कमल की राय जानना, वाकई समझदार फ़ैसला है ।''
















