बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही सुपरहीरो फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे । पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अफ़ेयर की चर्चा भी बॉलीवुड गलियारों में खूब गूंज रही है । लेकिन दोनों ने कभी अपने प्यार को कबूल नहीं किया । लेकिन जहां पर्सनल लाइफ़ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिंक-अप की खबरें जोर-शोर से आ रही हैं वहीं प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में इस जोड़ी में एक जोरदार भिड़ंत होने वाली है ।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच होगा कड़ा मुकाबला
सीरिज में आने वाली रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र का पहला भाग जहां इसी साल क्रिसमस के दौरान और 2020 में रिलीज होगी । वहीं साल 2020 में रणबीर की एक और बड़ी फ़िल्म शमशेरा, जिसमें वह संजय दत्त के साथ आमना-सामना करते हुए नजर आएंगे, भी साल 2020 में रिलीज होने केलिए तैयार है । इस फ़िल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी । यह फ़िल्म 30, जुलाई 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन बकरीद है जिससे मेकर्स को दर्शक जुटाने में आसानी होगी ।
और अब इसमें दिलचस्प एंगल ये है कि, जिस दिन रणबीर की शमशेरा सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसी दिन यानी 30 जुलाई 2020 को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म, आर.आर.आर, जिसे बाहुबली के निर्देशक एस.एस राजामौली ने बनाया है, रिलीज होगी । राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर के अभिनय से सजी इस फ़िल्म में आलिया के साथ अजय देवगन भी नजर आएंगे । हालांकि इस फ़िल्म में अजय देवगन और आलिया की छोटी सी मगर महत्वपूर्ण भूमिका होगी । यह दोनों फ़िल्म में फ़्लैशबैक सीक्वंस में नजर आएंगे ।
यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर अपनी 'लेडी लव' आलिया भट्ट की बर्थडे को इस तरह बनाएंगे एकदम खास ?
तो अब बॉक्सऑफ़िस पर जहां रणबीर 30 जुलाई 2020 को शमशेरा के साथ आएंगे वहीं आलिया आर.आर.आर, फ़िल्म के साथ आएंगी । अब ये देखना दिलचस्प होगा, कि इस टकराव में जीत किसकी होती ।
















