'टेड टॉक्स इंडिया' स्टार प्लस पर वापसी के लिए तैयार है और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दूसरी बार 'टेड टॉक्स इंडिया: नेई बात' नामक इस शो की मेजबानी करते हुए नज़र आएंगे । 'टेड टॉक्स इंडिया' की प्रेस कॉंफ़्रेंस के दौरान शाहरुख खान ने कई मुद्दों पर बात की । दिलचस्प बात यह है कि, शो लॉन्च के दौरान, शाहरुख खान और टेड टॉक्स इंडिया की टीम ने सेट पर 'नो प्लास्टिक' की प्रतिज्ञा ली है । यह स्टार प्लस, टेड टॉक्स इंडिया और शाहरुख द्वारा ली गई एक बहुत ही गर्व और विचारशील पहल है ।

शाहरुख खान एक बार फ़िर टेड टॉक्स इंडिया की मेजबानी करेंग़े
इस शो में 26 वक्ता अलग-अलग क्षेत्रों से शिरकत करेंगे । वे भारत में स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण जागरूकता और यौन शोषण जैसे प्रमुख मुद्दों से निपटने के विचार पर रोशनी डालेंगे ।

पिछले सीज़न के साथ ऐसा पहली बार हुआ था जब टेड ने किसी प्रसारण नेटवर्क के साथ मिलकर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा में लाइफ-चेंजिंग वार्ता को स्क्रीन पर पेश किया था ।
यह भी पढ़ें : शाहरुख खान ने फ़ाइनली अपनी आगामी फ़िल्म के बारें में खुलासा किया, कहा-'अफ़वाहों ने मुझे आइडिया दिया'
टेड टॉक्स इंडिया: नई बात का प्रीमियर 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर किया जाएगा जिसमें अभिनेता दूसरी बार शो की मेजबानी कर रहे हैं ।
















