अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की जोड़ी एक बार फ़िर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी आगामी फ़ि्ल्म गुड न्यूज के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है । करीब एक दशक बाद ये जोड़ी फ़िर से साथ में नजर आएगी । अक्षय कुमार और करीना कपूर खान धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी फ़िल्म गुड न्यूज में पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगी ।

अक्षय कुमार के किरदार से पर्दा हटा
क्योंकि फ़िल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है ऐसे में हमारे पास फ़िल्म के लीड एक्टर अक्षय के किरदार की डिटेल है । सुनने में आ रहा है कि फ़िल्म में अक्षय का किरदार काफी स्टाइलिश और अमीर बना है । जबकि करीना का रोल ड्रामा और कॉमेडी से भरा हुआ है । इस फ़िल्म में करीना और अक्षय एक अमीर कपल के किरदार में नजर आएंगे जो शादी के सात साल बाद आईवीएफ के जरिए मां-बाप बनने जा रहे हैं । वहीं दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ट्रेडिशनल पंजाबी दंपति बने हैं, जो बच्चा चाहते हैं । फिल्म में काफी सिचुएशनल कॉमेडी है ।
यह भी पढ़ें : BREAKING: ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, लेकिन आ गई गुड न्यूज की नई डिलीवरी डेट, करण जौहर ने किया कन्फ़र्म
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है । यह फ़िल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















