पिछले कुछ सालों से शाहरुख खान और सलमान खान के बीच खट्टी-मीठी रिलेशनशिप रही । हालांकि दोनों की पिछली फ़िल्में इस बात की गवाह रही हैं कि अब शाहरुख खान और सलमान खान के एक दूसरे के साथ काफ़ी अच्छा बॉंड शेयर करते हैं क्योंकि दोनों ने एक दूसरे की फ़िल्मों में कैमियो किया है । इसके अलावा शाहरुख खान और सलमान खान का एक दूसरे के साथ कई ईवेंट्स की स्टेज शेयर करना भी उनकी उभरती हुई दोस्ती की ओर इशारा करता है । और अब हमने एक बार फ़िर सुना है कि, ये जोड़ी एक बार फ़िर नजर आने वाली है लेकिन इस बार ये एक साथ छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं ।

इस शो में नजर आएंगे शाहरुख खान और सलमान खान
खबरों के मुताबिक, सुनने में आ रहा है कि शाहरुख, सलमान द्दारा होस्ट किए गए एक शो में अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जल्द ही सलमान के शो दस का दम के फ़ाइनल एपिसोड में नजर आएंगे । लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि इस बार शाहरुख किसी प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए सलमान के शो में नहीं जा रहे बल्कि एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे ।
इतना ही नहीं, यह भी सुनने में आ रहा है कि, अलग-अलग सितारों के नाम पर भी इस शो को प्रमोट करने के लिए विचार किया जा रहा है और इसके ग्रैंड फ़िनाले के लिए शाहरुख को चुना गया है । सलमान और शाहरुख की पिछली जुगलबंदी को द्केहते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फ़िनाले एपिसोड भी धमाकेदार होगा । हालांकि शूट डेट अभी तक फ़ाइन्ल नहीं की गई है ।
यह भी पढ़ें : शाहरुख खान ने सलमान खान के लिए खोला अपने दिल का राज
फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख जल्द ही आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म जीरो में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे , जबकि सलमान की एक्शन पैक फ़िल्म रेस 3 हाल ही में रिलीज हुई और बहुत जल्द ही सलमान अपनी आगामी फ़िल्म भारत में भी नजर आएंगे ।
















