धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की हिट फ़्रैंचाइजी यमला पगला दीवाना की अगली किश्त यमला पगला दीवाना फ़िर से, का जब से ऐलान हुआ है तब से इस फ़िल्म ने दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है । पहले यह फ़िल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते के साथ टकराव से बचने के लिए यमला पगला दीवाना फ़िर से, की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है ।

यमला पगला दीवाना फ़िर से की नई रिलीज डेट का ऐलान सनी देओल ने किया
एक ऑफ़िशियली बयान जारी कर सनी देओल ने कहा कि, “क्योंकि, 15 अगस्त के दिन दो देशभक्ति फ़िल्में गोल्ड और सत्यमेव जयते, जो खास इस दिन के लिए बनी हैं, रिलीज हो रही हैं, और 24 को हमारे फ़ैमिली फ़्रेंड अनिल शर्मा के बेटे, जिसके साथ हमारा आशीर्वाद है, को लॉंच किया जा रहा है । हमारी फिल्म एक स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म है, इसलिए, हमने हमारी फ़िल्म यमला पगला दीवाना फ़िर से, को दो हफ़्ते बाद 31 अगस्त 2018 को रिलीज करने का फैसला किया है ।"
यह भी पढ़ें : यकीन नहीं हो रहा, ये ईद ला रही है रेस 3 स्टार सलमान खान और धर्मेंद्र को एक साथ
लेकिन, यमला पगला दीवाना फ़िर से, बॉक्सऑफ़िस पर अकेले रिलीज नहीं हो रहीहै । क्योंकि इसके साथ यानि 31 अगस्त 2018 को श्रद्धा कपूर और आयुष्मान खुराना की फ़िल्म अंधाधुंध भी रिलीज होगी । दिलचस्प बात ये है कि, इस दिन के लिए फ़िलहाल, शाहिद कपूर-श्रद्धा कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू भी रिलीज के लिए निर्धारित हुई है । अब ये तो समय ही बताएगा कि इस कड़ी टक्कर से बचने के लिए कौनसी फ़िल्म अपने कदम पीछे हटाएगी या आगे बढ़ाएगी ।
















