भले ही जन्मदिन 2 नवम्बर का हो लेकिन शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने जन्मदिन की पार्टी को 3, नवंबर को आयोजित करने का फ़ैसला किया है । गौरी खान अपने पति की 53वीं बर्थडे पार्टी को एक दिन बाद मनाने वाली है । ''2 नवंबर, को शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर काफ़ी मेला सा लगा रहता है । यहां कई सारे फ़ैंस और फ़ोटोग्राफ़र मौजूद होते हैं जो शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है, ऐसे में शाहरुख के दोस्तों को सहज महसूस कराना मुश्किल है । इसलिए उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी को एक दिन बाद, 3, नवंबर को होस्ट करने का फ़ैसला किया ।'' शाहरुख के करीबी दोस्त ने कहा ।

3 नवंबर को होगी शाहरुख खान के मन्नत में ग्रैंड बर्थडे पार्टी

शाहरुख खान और गौरी खान ने दोस्तों को न्यौता भी दे दिया है

शाहरुख की पत्नी गौरी पर्सनली उनके सभी दोस्तों को कॉल करके पार्टी के लिए आमंत्रित कर रही है । 'दोनों शाहरुख और गौरी उनके दो्स्तों को पार्टी में आने के लिए आमंत्रित कर रहे है । यह काफ़ी बड़ी पार्टी होने वाली है ।'' दोस्त ने बताया ।

यह भी पढ़ें : ZERO: शाहरुख खान के लिए अनुष्का शर्मा का किरदार तुरुप का पत्ता है, जिसे अभी तक छुपाकर रखा था

एक और जोड़ा है जो फ़ोन पर आमंत्रण देने में व्यस्त है और वो है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जो इन दिनों 1 दिसंबर को आयोजित होने वाले अपने वेडिंग रिसेस्पशन आने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को निमंत्रित कर रहे है ।