तो ये ऑफ़िशियल हुआ । राणा दग्गुबाती ने हाउसफ़ुल 4 में नाना पाटेकर को रिप्लेस कर दिया है । तनुश्री दता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन आरोपों लगाए जिसके बाद उन्हें फ़िल्म से निकलना पड़ा । दरअसल कुछ हफ़्ते पहले ही नाना पाटेकर ने घोषणा की कि उन्होंने फिल्म के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए हाउसफुल 4 से बाहर निकलने का फ़ैसला किया । और उनकी जगह राणा दग्गुबाती को साइन किया गया है ।

राणा दग्गुबाती के भाई पर लगे यौन आरोप
लेकिन, नाना के रिप्लेसमेंट राणा को भी #MeToo जाल में घसीटा जा रहा है, तथापि ऊपरी तौर से । दरअसल, राणा के भाई अभीराम दग्गुबाती पर तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री श्री रेड्डी द्दारा यौन शोषण का आरोप लगाया आ चुका है । श्री रेड्डी ने अभीराम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अभीराम ने उनके साथ हैदराबाद के एक सरकारी स्टूडियो में यौन शोषण किया था ।
तो क्या राणा, अपने भाई के ऊपर लगे यौन आरोपों से बच पाएंगे ? हाउसफ़ुल 4 की कोर टीम से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि, ''हम नहीं जानते कि यह कितना सही था । राणा के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है, इससे राणा का कोई ताल्लुक नहीं है । क्या हमें फ़राह खान का भी बहिष्कार कर देना चाहिए क्योंकि उनके भाई साजिद खान पर यौन आरोप लगे है ? तो क्या विकी कौशल को भी इसमें खींचना लाजिमी होगा क्योंकि उनके पिता पर यौन आरोप लगे है ?”
हम इसका फ़ैसला आप पर छोड़ते है ।
















