मनोरंजन जगत में ये खबरें जोरों पर हैं कि फ़िल्ममेकर सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं, जल्द ही बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपना डेब्यू करने का मन बना रहे है । खबर आ रही है कि देवांश बड़जात्या की पहली फ़िल्म कार्तिक आर्यन के साथ होगी । लेकिन अब सूरज बड़जात्या फ़ैमिली के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि ये खबर सच नहीं है ।

सूरज बड़जात्या के बेटे भी सलमान खान के साथ शुरू करना चाहते हैं अपना करियर
“जब तक देवांश दो-नायक फिल्म की योजना नहीं बना रहा है, उसकी फिल्म में कोई कार्तिक नहीं है। देवांश ने अपने पूरे परिवार के लिए यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी पहली फिल्म सलमान खान को ही बनाएंगे। यह एक पारिवारिक परंपरा है। सोराज ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत सलमान और मैने प्यार किया से की।
कार्तिक के साथ देवांश किसी भी फ़िल्म की प्लानिंग नहीं कर रहे है । देवांश ने पहले ही पनी फ़ैमिली को क्लीयर कर दिया है कि उनकी पहली फ़िल्म सिर्फ़ और सिर्फ़ सलमान खान के साथ होगी । यह एक फ़ैमिली ट्रेडिशन है । सूरज ने भी अपना निर्देशक करियर सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया फ़िल्म से शुरू किया था ।
देवांश अपने पिता को सलमान के साथ शूटिंग करते देख बड़े हुए है । ऐसा लगता है कि इतिहास दोहरा रहा है । राहुल देव बर्मन ने भी अपने पिता सचिन देव बर्मन को लताजी के साथ काम करते हुए देखा और उसी के बाद उन्होंने संगीत निर्देशक बनने का फ़ैसला किया था ।'' सूत्र ने बताया ।
यह भी पढ़ें : हम आपके हैं कौन जैसा इतिहास फ़िर रचने की तैयारी में जुटे सलमान खान और सूरज बड़जात्या
तो फ़िर ये अफ़वाह कहां से आ गई कि देवांश अपनी पहली फ़िल्म कार्तिक के साथ करने वाले है ?
















