इतिहास रचने वाली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म हम आपके हैं कौन के 25 साल बाद एक बार फ़िर सलमान खान और सूरज बड़जात्या साथ काम करने की तैयारी कर रहे है । और हम उम्मीद करते हैं कि एक बार दोनों की जोड़ी बॉक्सऑफ़िस पर इतिहास रचेगी । हालांकि सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने साल 2015 में प्रेम रतन धन पायो जैसी हिट फ़िल्म दी थी, लेकिन ये उस स्तर की नहीं थी जैसी इस जोड़ी से उम्मीद की जाती है । इसलिए अब सलमान खान चाहते हैं की सूरज अब एक दमदार फ़िल्म लेकर आए ।

हम आपके हैं कौन जैसा इतिहास फ़िर रचने की तैयारी में जुटे सलमान खान और सूरज बड़जात्या

सलमान खान और सूरज बड़जात्या फ़िर रचेंगे इतिहास

सूरज बड़जात्या के करीबी सूत्र के मुताबिक, ''सूरज जी और सलमान जी एक दूसरे के साथ लगातार संपर्क में है । सलमान ने सूरज की के साथ करीब चार ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है जिसमें सलमान ने कभी प्रेम बनकर दर्शकों का दिल जीता तो कभी आदर्श बेटा या आदर्श भाई बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई । और अब दोनों के लिए समय है कुछ ऐसा धमाकेदार करने का,जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती हो ।''

ऐसा नहीं है कि सलमान अचानक कोई नेगेटिव रोल करेंगे । वह ऐसा कोई नेगेटिव रोल नहीं निभाएंगे जो उनके फ़ैंस के बीच गलत उदाहरण पेश करे । क्योंकि वह अपने फ़ैंस के बीच एक आदर्श हीरो है । लेकिन सूरज के साथ वह ऐसा क्या करने की उम्मीद कर रहे है ।

यह भी पढ़ें : CONFIRMED! सूरज बड़जात्या के लिए 'प्रेम' बनकर फ़िर लौटेंगे सलमान खान

सूरज इन दिनों उन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जिन्हें वह सिर्फ़ और सिर्फ़ सलमान के साथ बना सके ।