यदि सब कुछ ठीक रहा तो, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ़, जो इस महीने अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं, पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी । जहां प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही सलमान खान की फ़िल्म भारत में एंट्री ले ली है, वहीं सलमान के खेमे के बेहद पुख्ता सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि, कैटरीना कैफ़ भी इस फ़िल्म का हिस्सा होंगी ।

SCOOP: प्रियंका चोपड़ा ही नहीं कैटरीना कैफ़ भी होंगी सलमान खान की भारत में ?

भारत में कैटरीना कैफ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

यह फिल्म 1947 से वर्तमान समय तक के भारतीय इतिहास को दर्शाएगी । भारत के 70 सालों का इतिहास दर्शाती इस फ़िल्म में जहां सलमान अलग-अलग युगों के अलग-अलग अवतार निभाते हुए दिखाई देंगे वहीं प्रियंका भी विभिन्न अवतारों में नजर आएंगी ।

खबर है कि, कैटरीना इस फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण एपिसोड में नजर आएंगी । जानकार सूत्रों ने बताया कि, ''हालांकि अभी यह नहीं पता कि वह इस फ़िल्म की कहानी में कहां और कैसे एंट्री लेंगी । लेकिन इतना जरूर है कि, कैटरीना निश्चित रूप से भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से हिस्सा होंगी ।"

यह भी पढ़ें : SCOOP: धूम 4 में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ फ़िर आएंगे एक साथ ?

जब कैटरीना की भूमिका केर बारें में पता लगाने की कोशिश की गई तो सूत्रों ने बताया कि, ''निर्देशक अली अब्बास जफ़र कैटरीना के बेहद अच्छे दोस्त है । कैटरीना उनकी पहली फ़िल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में लीड एस्ट्रेस के तौर पर थी और तभी से ये दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त हैं । प्रियंका अली अब्बास जफ़र की फ़िल्म गुंडे में लीड एक्ट्रेस थी । अली इन दोनों ही अभिनेत्रियों के बेहद करीब है और इसलिए यह तय है कि, भारत में इन दोनों अभिनेत्रियों को बेहद महत्वपूर्ण जगह दि जाएगी हालांकि, यह पूरी तरह से सलमान की फ़िल्म होगी ।''