टाइगर जिंदा है के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कैटरीना कैफ़ और सलमान खान एक बार फ़िर यश राज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म धूम 4, में धूम मचाने के लिए तैयार है । एक अंदरुनी ट्रेड ने खुलासा किया है कि, धूम 4, में कैटरीना कैफ़ को मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया है । वहीं सलमान खान ने पहले से ही धूम 4, के लिए हामी भर दी है । यूएस दबंग रिलोडेड टूर पर जाने से पहले सलमान ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी थी । यदि सलमान और कैटरीना कैफ़ की जोड़ी धूम फ़्रैंचाइजी की चौथी किश्त में आती है तो इस जोड़ी की एक साथ ये छठी फ़िल्म होगी ।

SCOOP: धूम 4 में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ फ़िर आएंगे एक साथ ?

ट्रेड सूत्र के मुताबिक, ''सलमान और कैटरीना की जोड़ी हमेशा से ही बड़े पर्दे पर जादू चलाती है और दर्शक भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते है । ये जोड़ी न केवल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद करने वाली जोड़ी में से एक है, बल्कि इस जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में भी दी है जैसे- पिछले साल रिलीज हुई अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म टाइगर जिंदा है ।

ब्लॉकबस्टर है सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की जोड़ी

इसके अलावा, कैटरीना यशराज फ़िल्म्स की पसंदीदा अभिनेत्री भी है । इसलिए जब धूम 4, फ़ाइनल हुई तो इसकी मुख्य अभिनेत्री के लिए रोल के लि कैटरीना पहली पसंद थी । धूम 4 को विक्टर (विजय कृष्ण आचार्य) द्दारा अगले साल शुरू किया जाएगा । क्योंकि फ़िलहाल कैटरीना आनंद एल राय की शूटिंग में व्यस्त है । और साथ ही वह ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान, और वरुण धवन के साथ डांस फ़िल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद ही धूम 4, की शूटिंग शुरू कर पाएंग़ी । इन दिनों कैटरीना सलमान के साथ दबंग रिलोडेड टूर में अपनी शानदार परफ़ोरमेंस से धूम मचा रही है । यदि टाइगर जिंदा है के बाद सलमान और कैटरीना का ऑन स्क्रीन रोमांस फ़िर से दिखाई देता है तो यकीनन ये एक ब्लॉकबस्टर साबित होगा ।''

आदित्य चोपड़ा जल्द ही करेंगे ऐलान

सूत्रों ने दावा किया कि, ''हालांकि अभी सब कुछ सीक्रेट रखा जा रहा है और जब इस बारें में फ़िल्म से जुड़े लोगों से पूछा जाता है तो वो कुछ भी बताने से इंकार कर देते है । जाहिर तौर पर आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि एक बार फ़िल्म की कास्ट एंड क्रू फ़ाइनल हो जाए उसके बाद ही वह इस बारें में ऑफ़िशियल ऐलान करेंगे । हालांकि सलमान ने फ़िल्म के लिए हामी भर दी है लेकिन पेपर वर्क अभी तक बाकी है । कहा जा रहा है कि कैटरीना को अतुल और अलवीरा अग्निहोत्री द्दारा अली अब्बास जफ़र की फ़िल्म भारत के लिए भी अप्रोच किया गया था लेकिन डेट इश्यू के चलते कैटरीना ने इससे इंकार कर दिया और ये फ़िल्म प्रियंका चोपड़ा की झोली में आ गिरी ।''

यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ़ की खुशी के लिए सलमान खान कुछ भी कर सकते हैं, यकीन न हो तो खुद देख लो

धूम 3, में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने जय व अली का किरदार निभाया था जबकि, आमिर खान ने विलेन, साहिर का किरदार निभाया था जो अपनी महिला पार्टनर एक्रोबैट, आलिया (कैटरीना) के साथ द ग्रेट इंडियन सर्कस चलाता है । हमारे सूत्र बताते हैं कि, ''धूम 4, पूरी तरह से एक अलग कहानी होगी ।''