हमने आपको खासतौर पर बताया था कि, करण जौहर अपनी बेस्ट फ़्रेंड करीना कपूर खान के साथ एक बेहद ग्लैमरस फ़िल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं । और इसके लिए उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को करीना कपूर खान के अपोजिट साइन करने का मन बनाया था । इसके अलावा फ़िल्म में एक और जोड़ी नजर आएगी जो करीना की जोड़ी से छोटी होगी । और अब इस बारें में खबर आ रही है कि, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को इस फ़िल्म की दूसरी जोड़ी के लिए साइन कर लिया गया है । लेकिन वहीं हमने सुना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को करीना के अपोजिट फ़िट नहीं माना जा रहा है, इसलिए करीना के लिए कोई उपयुक्त हीरो की तलाश अभी जारी है ।

लेकिन इसी के साथ हमें सिद्धार्थ के लिए काफ़ी अफ़सोस हो रहा है जिसके हाथों से एक बड़ी फ़िल्म चली गई । क्योंकि उनके डूबते करियर के लिए यह फ़िल्म काफ़ी मायने रखती थी । क्योंकि इसके साथ उन्हें काफ़ी उम्मीदें थी और उन्हें एक अदद हिट की तलाश भी थी ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर नहीं आएंगे करीना कपूर खान के अपोजिट
यह कथित फ़िल्म शशांक खेतान के सहयोगी निर्देशक राज मेहता, जिसे धर्मा प्रोडक्शन के तहत शानदार ब्रेक मिला है, द्दारा निर्देशित की जाएगी । सिद्धार्थ के लिए शायद यह एक अच्छा अवसर था जब वो अपने डूबते करियर को फ़िर से संभाल पाते लेकिन लगता है उनके मेंटर करण का इस फ़िल्म को लेकर कुछ और ही प्लान था, और उन्हें करीना के अपोजिट कार्तिक ज्यादा जंचे बजाए सिद्धार्थ के ।
कार्तिक आर्यन को चुना जाह्नवी कपूर के अपोजिट
वहीं दूसरी तरफ़, कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक धर्मा के साथ कुछ कॉंट्रेक्ट साइन करने वाले है और अब इस खबर पर मुहर लग गई । हालांकि हमें इस कॉंट्रेक्ट के बारें में ज्यादा कुछ तो नहीं पता लेकिन हमारे सूत्रों से हमें पता चला है कि, कार्तिक धड़क स्टार जाह्नवी कपूर के साथ इस फ़िल्म का हिस्सा हैं । वैसे जाह्नवी के लिए भी यह काफ़ी अच्छ है कि उनके पास धर्मा की दो-दो फ़िल्में है ।
यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE! करण जौहर करवाएंगे करीना कपूर खान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का रोमांस
करीना जल्द ही आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग से अपना कमबैक करने के लिए तैयार है । मां बनने के बाद करीना की यह पहली फ़िल्म होगी । करीना अपनी फ़िटनेस का काफ़ी ख्याल रखती है । कई बार करीना कठिन-कठिन एक्सरसाइज करती हुई नजर आती है । धर्मा फ़िल्म्स के साथ करीना की ये साझेदारी यकीनन शानदार होगी ।
















