अक्षय कुमार और संजय लीला भंसाली की साल 2012 में आई फ़िल्म राउडी राठौर ने बॉक्सऑफ़िस पर अपनी सफ़लता से इतिहास रच दिया था । और अब एक बार फ़िर अक्षय कुमार और संजय लीला भंसाली राउडी राठौर के सीक्वल के लिए साथ आने की तैयारी कर रहे है ।

राउडी राठौर 2 के लिए अक्षय कुमार और संजय लीला भंसाली एक बार फ़िर आए साथ

अक्षय कुमार चाहते थे कि राउडी राठौर 2 बने

असल में राउडी राठौर 2, के लिए कई दिनों से प्लानिंग चल रही है । ''लेकिन अक्षय को फ़ुरसत कहां ? भंसाली ने उन्हें कई मर्तबा बोला । जनवरी 2018 में भंसाली और अक्षय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को होस्ट किया, जिसमें अक्षय की पैडमेन अपनी निर्धारित रिलीज डेट 26 जनवरी पर रिलीज न होकर 9 फ़रवरी को रिलीज होगी, क्योंकि इस दिन भंसाली की पद्मावत रिलीज हो रही है, की घोषणा की गई, इस दौरान अक्षय ने मजाक में ही कहा था कि उनकी फ़िल्म राउडी राठौर के सीक्वल को भी बनाया जाना चाहिए ।'' सूत्र ने खुलासा किया ।

यह भी पढ़ें : Mission Mangal: खुल गया राज, मिशन मंगल के पीछे अक्षय कुमार का 'मिशन इंस्पायर' कौन है

और अब लगता है अक्षय का वो मजाक हकीकत में बदलने जा रहा है । राउडी राठौड़ का सी्क्वल अगले साल ही शुरू हो पाएगा । जहां राउडी राठौर को प्रभु देवा ने निर्देशित किया था वहीं इसके सीक्वल के लिए नए निर्देशक की तलाश जारी है ।