जब वी मेट जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने वाले फ़िल्ममेकर इम्तियाज अली ने सोनू के टीटू की स्वीटी फ़ेम कार्तिक आर्यन को अपनी अपनी आगामी फ़िल्म के लिए चुना है । और अब इस बारें में लेटेस्ट खबर है कि, इम्तियाज अली ने अपनी इस फ़िल्म के लिए कार्तिक आर्यन के अपोजिट लीडिंग लेडी को चुन लिया है । जी हां खबर है कि कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी, सारा अली खान । बता दें कि सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ़िल्म केदारनाथ से अपना डेब्यू करने जा रही है ।

सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करेंगी
गौरतलब है कि, सारा की ये तीसरी फ़िल्म होगी जिसमें वह रोमांटिक किरदार निभाती हुई नजर आएंगी । जहां वह अपनी डेब्यू फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करेंगी, वहीं सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ और इम्तियाज अली की इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी । जहां सारा की ये दोनों फ़िल्में इसी साल रिलीज होंगी वहीं सारा अलगे साल इम्तियाज की इस फ़िल्म के लिए काम शुरू करेंगी ।
फ़िल्म के बारें में बात करें तो, कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि सारा और कार्तिक ट्रैवलॉग-लव स्ट्रोरी, जिस खासियत के लिए इम्तियाज जाने जाते है, पर बेस्ड होगी । दिलचस्प बात ये है कि, केदारनाथ का टीजर से प्रभावित होकर इम्तियाज ने अपनी फ़िल्म के लिए सारा को चुना । केदारनाथ का टीजर देखने के बाद इम्तियाज सारा के पास स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे और कहा जा रहा है कि, सारा को स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई । और अब सुनने में आ रहा है कि, इन दिनों अभिनेत्री और फिल्म निर्माता तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : केदारनाथ टीजर : सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान के पहले लिप लॉक सीन ने मचाई सनसनी (watch video)
इसके अलावा, एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि इम्तियाज अली पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ भी काम करेंगे । हमने तो यह भी सुना है कि फ़िल्ममेकर अपनी इस फ़िल्म में किसी नई अभिनेत्री की तलाश में थे । और जब उन्होंने केदारनाथ का टीजर देखा तो उन्हें सारा के रूप में अपनी फ़िल्म की हिरोइन मिल गई ।
















