यह एक ज्ञात तथ्य है कि हाउसफुल 4 इन दिनों अपनी टीमे के दो प्रमुख सदस्यों पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रही है । और वह है एक तो फ़िल्म के निर्देशक-साजिद खान, जिन्होंने अपने ऊपर लगे यौन आरोपों के बाद खुद-ब-खुद निर्देशक की कुर्सी छोड़ दी थी, और दूसरे हैं फ़िल्म के अभिनेता नाना पाटेकर, जिन पर तनुश्री दत्ता ने यौन उत्पीडन का आरोप लगाया । अब इस फ़िल्म को लेकर सुनने में आया है कि, साजिद-फ़रहाद की जोड़ी के फ़रहाद समजी को साजिद खान की जगह निर्देशक की कुर्सी पर बिठाया गया है । वहीं दूसरी तरह सुनने में आ रहा है कि, यौन उत्पीडन का आरोप लगने के बाद नाना पाटेकर की जगह इस फ़िल्म में मेकर्स राणा दग्गुबाती को लेने के लिए उत्साहित है ।

खुलासा : राणा दग्गुबाती ने हाउसफ़ुल 4 में नाना पाटेकर को किया रिप्लेस

नाना पाटेकर ने यौन आरोपों के बाद हाउसफ़ुल 4 छोड़ी

आपको बता दें कि तनुश्री दत्त्ता द्दारा अपने ऊपर लगाए गए यौन आरोपों के बाद बढ़ते विवाद के चलते खुद नाना ने अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म हाउसफ़ुल 4, से बाहर जाने का फ़ैसला किया । साजिद और नाना के फ़िल्म से बाहर चले जाने के बाद फ़िल्म की शूटिंग बीच में ही रूक गई । फ़िल्म को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नाना की जगह दक्षिण के एक्टर बाहुबली फ़ेम भल्लालदेव यानी दग्गुबाती को लेने का मन बनाया । राणा ने भी इसके लिए हामी भर दी है । खबर है कि, मेकर्स ने नाना के रोल के लिए राणा को इसलिए चुना क्योंकि दोनों की लोकप्रियता उतनी ही है ।

हमने सुना है कि राणा को दे दी गई है और उन्हें ये काफ़ी पसंद भी आई है । राणा ने सोमवार को इस पर साइन कर लिया है । जब इस बारें में राणा से बात की गई तो अभिनेता ने बताया कि, उन्होंने इस शैली की फ़िल्में कभी नहीं की इसलिए वह इसे करने केलिए उत्साहित है । इसके अलावा उन्हें लगता है कि हैदराबाद के बाहर प्रोजेक्ट्स साइन करना उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करेगा । इतना ही नहीं राणा अपने बेबी को-स्टार अक्षय कुमार के साथ एक बार फ़िर स्क्रीन शेयर करने को लेकर उत्साहित है । इसके अलावा उन्हें साजिद नाडियाडवाला और फ़रहाद समजी के साथ साथ काम करने का उत्साह भी है ।

यह भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता विवाद पर नाना पाटेकर ने अपनी सफ़ाई में कहा- 'जो 10 साल पहले कहा था वह आज भी कहूंगा…थैंक्यू वेरी मच''

हाउसफ़ुल 4, की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, कृति सैनॉन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख और बॉबी देओल समेत कई कलाकार नजर आएंगे ।