कंगना रनौत जल्द ही बड़े पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी । कंगना रनौत अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ़ झांसी में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार अदा कर रही है । फ़िल्म के कुछ हिस्सों को रीशूट किए जाने के बाद अब अभिनेत्री फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन काम में व्यस्त है । फ़िल्म के निर्देशक कृष मणिकर्णिका के कुछ हिस्सों को रीशूट करने के लिए अपनी डेट्स नहीं दे पाए और फ़िर इसका जिम्मा कंगना रनौत ने लिया और इस कार्य को अंजाम दिया । और इसलिए अब ऐसा लगता है कि, मेकर्स एक समझौते पर आए हैं कि कंगना फ़िल्म के निर्देशक कृष के साथ फ़िल्म निर्देशक का क्रेडिट साझा करेंगी ।

कंगना रनौत फ़िल्म के लिए अपने बहुत एफ़र्ट्स डाल रही हैं
कंगना ने फिल्म के पहले टीज़र में कृष के नाम को त्याग दिया था । लेकिन अब ऐसा लगता है कि, वह इसा बात से राजी हो गई हैं कि वह कृष, जिन्होंने फ़िल्म के बड़े हिस्सों को भी शूट किया है, के साथ क्रेडिट शेयर करेंगी । सूत्रों के मुताबिक, जी स्टूडियोज से मुलाकात के बाद, निर्माता कमल जैन एक निष्कर्ष पर आए है ।
कंगना ने 45 दिनो तक फ़िल्म के अहम हिस्सों को फ़िर से शूट किया । वह इस सप्ताह के शुरू में अमेरिका से लौट आईं और संपादन प्रक्रिया में संपादक संपादक रामेश्वर भगत के साथ शामिल हो गईं । एक निर्देशक फिल्म के विभिन्न पहलुओं के लिए ज़िम्मेदार है, इसलिए अभिनेत्री वीएफएक्स के काम, संगीत और फिल्म के फ़ाइनल कट को अपनी निगरानी में करवा रही है । रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मणिकर्णिका के पोस्ट प्रोडक्शन काम के लिए अपनी आगामी फ़िल्म पंगा के फ़र्स्ट शेड्यूल को एडजस्ट किया है ।
फ़िल्म के निर्माता कमल जैन ये देखकर बहुत खुश हैं कि, जैसे-जैसे उनकी फ़िल्म आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कंगना हर क्षेत्र में अपनी कुशलता सिद्ध करती जा रही है । जिस तरह से वह फ़िल्म में अपने एफ़र्ट्स डाल रही है ये देखकर फ़िल्म के निर्माता बहुत खुश है । और इसलिए वह सोचते हैं कि, कंगना को निर्देशक का क्रेडिट न देना, जहां यह देय है, उनके साथ नाइंसाफ़ी होगी ।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को नहीं चाहिए मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी के निर्देशन का क्रेडिट ?
बड़े पैमाने पर बनी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और वीरता की कहानी है । कमल जैन के सहयोग से, जी स्टूडियोज द्दारा प्रोड्यूस्ड ये फ़िल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















